खत्री पंजाबी अहमदपुर पंचायत का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र-छात्राओं व वरिष्ठजनों का सम्मान

खत्री पंजाबी अहमदपुर पंचायत का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र-छात्राओं व वरिष्ठजनों का सम्मान
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 29 नवम्बर । खत्री पंजाबी अहमदपुर पंचायत की ओर से रविवार, 29 नवंबर को कमला कॉलोनी स्थित गीता मंदिर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के उन प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने इस वर्ष नर्सरी से कॉलेज स्तर तक प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की अथवा अन्य उपलब्धियां अर्जित कीं, वहीं समाज के वरिष्ठ नागरिकों को भी माला, शॉल, श्रीफल व मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

समारोह का शुभारंभ आगंतुक अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और ‘हे शारदे मां’ सरस्वती वंदना के साथ हुआ, जिसके बाद बच्चों ने गीत, भजन, चुटकुले और कविताओं सहित विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि दाता श्री रामेश्वरा नंद जी महाराज और मुकुल झाम्ब ने समाज के प्रतिष्ठित जनों को सम्मानित किया, जबकि मंच संचालन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का निर्देशन ज्योति वाधवा व जवाहर जोशी ने किया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

आयोजन को सफल बनाने में श्याम अनेजा, नारायण दास अनेजा, अनिल पाहुजा, नवीन वाधवा, अशोक अनेजा, शेखर इछपुल्याणी, पवन गांधी, जितेंद्र, किशन अनेजा, मुकेश और चंद्र प्रकाश सहित अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *