स्काउट गाइड के 13वें रक्तदान शिविर में 66 यूनिट रक्त संग्रहित, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

स्काउट गाइड के 13वें रक्तदान शिविर में 66 यूनिट रक्त संग्रहित, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 29 नवम्बर । राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ बीकानेर के तत्वावधान में त्यागी वाटिका स्थित स्थानीय संघ भवन में 13वां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 66 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। शिविर संयोजक व स्थानीय संघ उप प्रधान केसरी चंद सुथार ने बताया कि यह आयोजन स्व. सुभाष चंद्र सुथार, स्व. कैलाश कुमार सुथार और स्व. डूंगर मल सुथार की 13वीं पुण्यतिथि के अवसर पर स्व. बृजमोहन पुरोहित की स्मृति में किया गया, जिसका शुभारंभ चित्रों पर दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि अर्पित कर हुआ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

रक्तदान शिविर के दौरान पीबीएम अस्पताल की रक्तबैंक टीम ने 66 यूनिट रक्त संग्रहित किया। आयोजन में जैन कॉलेज के प्रो. के.के. खत्री के नेतृत्व में रोवर स्काउट तथा पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के एनएसएस प्रभारी डॉ. देवेंद्र चौधरी व एनसीसी प्रभारी डॉ. अमित चौधरी के नेतृत्व में युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया, वहीं आदित्य बिरला सन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी बैंक और कॉन्सेप्ट कैरियर इंस्टिट्यूट सहित विभिन्न संस्थानों ने सहयोग प्रदान किया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

शिविर में स्थानीय संघ प्रधान राजेश चूरा, अध्यक्ष पी.के. मित्तल, डॉ. विजय शंकर आचार्य, जिला सचिव तरुण कुमार, पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. राजेश कुमार दूड़िया, सीओ (स्काउट) जसवंत सिंह राजपुरोहित, गंगाशहर स्थानीय संघ प्रधान भवानी शंकर जोशी, अशफाक कादरी, मांगीलाल सुथार, घनश्याम स्वामी, श्रीवल्लभ पुरोहित, पंडित मनोज पुरोहित, जितेंद्र पुरोहित, वाई.के. शर्मा योगी, ओम प्रकाश सुथार, प्रकाश माकड़, गोपाल सुथार, गोविंद सुथार, हितेश वैष्णव और बनवारी लाल छिपा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *