प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय पांच दिवसीय रक्षा बंधन पर्व

251 नारियों के बांधा रक्षा सूत्र
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • 251 नारियों के बांधा रक्षा सूत्र

बीकानेर, 17 अगस्त। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के संभागीय केन्द्र सादुल गंज की ओर से रक्षा बंधन पर्व के तहत शनिवार को केन्द्र प्रभारी बी.के.कमल के प्रवचन से शुरू हुआ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

नारी शक्ति का सम्मान करते हुए 251 नारियों का रोली मोळी से तिलककर मुंह मीठा करवाया तथा कलाई पर रंग-बिरंगी राखी बांधी तथा शुभ संकल्प का करवाया। इनमें नगर निगम की महापौर सुशीला राजपुरोहित, संभागीय आयुक्त श्रीमती वंदना सिंघवी व प्रशासनिक महिला अधिकारी व केन्द्र में आने वाली महिलाएं शामिल थीं।

pop ronak

अपने प्रवचन में बी.के.कमल ने कहा कि रक्षा बंधन का पावन पर्व मानवता के दिव्य संस्कारों को संस्कारों को उदत करता है। रक्षा बंधन का पर्व सनातन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है हमारे जीवन में यह पर्व एकता, सहयोग और भातृत्व भावना का संचार करता है। उन्होंने सहनशीलता, नम्रता, मधुरता, धैर्य ,शीतलता के पांच दिव्य गुणों को धारण करने की प्रतिज्ञा दिलवाई।

पांच दिवसीय रक्षा बंधन पर्व के तहत रविवार को सादुल गंज स्थित केन्द्र में सभी कुलभूषण भाईयों के सुबह सात से नौ बजे तक रक्षा सूत्र बांधा जाएगा। सोमवार को सभी भाई बहनों की राखी के निमित सामूहिक कक्षा व भोग का आयोजन सुबह सात बजे से किया जाएगा। सोमवार को दिन में स्नेही सहयोगी व अति विशिष्ट आत्माओं के लिए रक्षा बंधन पर्व मनाया जाएगा। उत्सव में बी.के. हंसमुख भाई, बी.के.राधा, बी.के.मीना व बी.के.रजनी ने भागीदारी निभाई।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *