शारीरिक ,मानसिक , आध्यात्मिक और सामाजिक विषयों पर कार्यशाला का आयोजन

शारीरिक ,मानसिक , आध्यात्मिक और सामाजिक विषयों पर कार्यशाला का आयोजन
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

शिवकाशी, 30 सितम्बर। तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल निर्देशानुसार करणीय कार्य स्वास्थ्यता के चार मुख्य बिंदु अर्थात शारीरिक ,मानसिक , आध्यात्मिक और सामाजिक पर कार्यशाला का आयोजन किया। जिसमें शिवकाशी की सभी बहनों ने भाग लिया वह सभी ने अपने भीतर छुपी हुई जिज्ञासा का आदान-प्रदान किया।प्रेक्षाध्यान ,योगा, एक्यूप्रेशर की भी बहनों ने जानकारी दी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र व प्रेरणा गीत से हुई, मंगलाचरण दिव्या आंचलिया व अवंतिका आंचलिया ने किया। सुप्रिया सेठिया ने प्रेक्षाध्यान के बारे में बहुत ही सुंदर तरीके से समझाया वह प्रयोग भी करवाया । नेहा बरडिया ने योगा के बारे में बहुत ही मार्मिक चित्रण किया वह योग करके भी सभी को बताया कि हमारे रोज की दिनचर्या में योग का बहुत बड़ा प्रभाव पड़ता है । संजु आंचलिया ने एक्यूप्रेशर के बारे में काफी टिप्स दी और बताया कि हमारे पूरे शरीर के अंगों में ही हमारे शरीर की बीमारी का इलाज है। काफी points दबाने की जानकारी दी।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

सज्जन डागा व कुसुम बैद ने सामाजिकता के बारे में अपने भाव व्यक्त किए। अंत में संपत्त डागा ने आध्यात्मिकता के बारे में बहुत ही सुंदर तरीके से समझाया और हम सभी आध्यात्मिक बने उसकी प्रेरणा दी। महिला मंडल की सभी बहनों ने बहुत ही हर्ष और उल्लास के साथ इस कार्यशाला में भाग लिया । प्रोग्राम का कुशल संचालन व धन्यवाद ज्ञापन बेला कोठारी ने किया ।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *