बीकानेर में सड़क पर स्कॉर्पियो छोड़ गए चोर, शीशे पर लिखा माफीनामा-दिल्ली के पालम से चोरी की है, सॉरी

बीकानेर में सड़क पर स्कॉर्पियो छोड़ गए चोर
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 13 अक्टूबर। दिल्ली के पालम से चोरी हुई स्कॉर्पियो राजस्थान के बीकानेर जिले में मिल गई है। यह गाड़ी बीकानेर में दो दिन से लावारिस खड़ी थी। चोरों ने गाड़ी को चोरी के बाद नापासर इलाके में एक होटल के बाहर खड़ा किया था।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पीछे वाले शीशे पर चोरों ने माफीनामा लिखा है। स्कॉर्पियो के अंदर एक कागज चिपकाया हुआ है। जिस पर लिखा है कि कार को दिल्ली के पालम से चुराया गया है। चोर ने सॉरी लिखते हुए माफी भी मांगी है। राहगीरों ने माफीनामा देखा और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी को क्रेन की मदद से थाने ले गई।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

कैमरे खंगाल रही पुलिस

राजस्थान पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। लोगों का कहना है कि ये गाड़ी दो दिन से यहां लावारिस हालत में खड़ी थी। नापासर थाने के अधिकारी जसवीर कुमार ने गाड़ी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एक राहगीर ने सुबह 9 बजे फोन कर स्कॉर्पियो के बारे में सूचना दी थी।

जयपुर रोड पर ग्रीन गार्डन नाम का होटल है। उसके बाहर से लावारिस हालत में खड़ी सफेद रंग की स्कॉर्पियो को थाने में खड़ा करवा दिया गया है। पीछे के शीशे पर चोर ने गाड़ी चोरी की होने के बारे में लिखा है। जांच करने पर उनको स्कॉर्पियो लॉक मिली। आसपास के लोगों ने बताया कि यह गाड़ी दो दिन से यहां थी। गाड़ी के पिछले शीशे पर दो कागज मिले हैं। पहले पर लिखा है कि गाड़ी को दिल्ली के पालम इलाके से चुराया गया है। इसके बाद गाड़ी का नंबर और अंत में सॉरी लिखा है। दूसरे कागज पर आई लव माय इंडिया जैसे शब्द लिखे हुए हैं।

 

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने गाड़ी की नंबरों के आधार पर जांच की है। ये गाड़ी विनय कुमार के नाम पर रजिस्टर्ड है। जो दिल्ली की पालम कॉलोनी के रहने वाले हैं। स्कॉर्पियो को 432 किलोमीटर दूर कौन चुराकर लाया है? इसकी जांच की जा रही है। विनय कुमार से पुलिस की बात हो चुकी है।

विनय ने पुलिस को बताया है कि गाड़ी को उनके घर के आगे से 9-10 अक्टूबर की रात को चुराया गया है। इसकी शिकायत पालम थाने दर्ज करवा रखी है। वहीं, पुलिस की बात पालम के हेड कॉन्स्टेबल संदीप कुमार से भी हो चुकी है। पुलिस को शक है कि गाड़ी का इस्तेमाल किसी वारदात में किया गया है। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद गाड़ी मालिक को सौंप दी जाएगी।

CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने शक जताया है कि किसी वारदात में गाड़ी का उपयोग किया गया है। वारदात पूरी होने के बाद गाड़ी को नापासर में छोड़कर बदमाश यहां से फरार हो गए हैं। पुलिस आसपास के इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

 

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *