कैंसर रोगियों की सेवार्थ अपना घर को संचालित होते एक वर्ष होने पर उत्सव का आयोजन

कैंसर रोगियों की सेवार्थ अपना घर को संचालित होते एक वर्ष होने पर उत्सव का आयोजन
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 14 अक्टूबर l अपना घर बीकानेर को सफलतापूर्वक संचालित हुए एक वर्ष पूर्ण होने पर हर्षोल्लास के साथ उत्सव मनाया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इंटॉस फाण्डेशन के द्वारा अपना घर में कैंसर मरीजो एवं सहायक को वातानुकूलित कमरों की व्यवस्था,सामुदायिक रसोई,भोजन तथा अस्पताल से लाने ले जाने की निःशुल्क व्यवस्था दी जा रही है। उक्त संस्था 2023 से बीकानेर में कार्य कर रही है।यह जानकारी संस्था के प्रोजेक्ट एसोसिएट देवेश भार्गव, काउंसलर मोनिका गहलोत ने आज एक पत्रकार वार्ता मे दी।

pop ronak

उन्होने इस संबंध में जानकारी देते हुऐ बताया कि हमारी संस्था पूरे देश के 40 से भी अधिक जिलो में अपना सेवा कार्य कर रही है। अपना घर,बीकानेर, (इंटॉस फाउण्डेशन)405/406 कैलाशपुरी नरेंद्र भवन के पीछे को सफलता पूर्वक संचालित होते हुए एक वर्ष पूर्ण होने पर हर्षोउल्लास के साथ उत्सव मनाया गया। जिसमें डाँ.मनीष गहलोत,डाँ अर्पिता गुप्ता,पत्रकार जीतु गहलोत, पत्रकार एस.के. सोनी, पत्रकार कौषलेश गोस्वामी, योग प्रशिक्षक नन्दकिशोर गहलोत, सुभाष बिश्नोई,तुलसीराम गहलोत आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *