सिर में कुल्हाड़ी मार कर पत्नी को मारा , पति ने टंकी में कूदकर किया सुसाइड

सिर में कुल्हाड़ी मार कर पत्नी को मारा , पति ने टंकी में कूदकर किया सुसाइड
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • छाछ लेने आई बच्ची शव देख चीखी, तीन अबोध बच्चे हो गए अनाथ

अरजनसर , 23 अक्टूबर। आपसी कलह में पति ने पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी मार दी। इसके बाद घर में ही बनी पानी की टंकी में कूदकर सुसाइड कर लिया। गांव की ही एक बच्ची उनके घर छाछ लेने आई और महिला को खून से लथपथ जमीन पर पड़े देखा चीखते हुए बाहर की ओर भागी। इसके बाद आस-पड़ोस में सूचना दी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और इसके बाद दोनों के शवों को मॉर्च्युरी में रखवाया गया। मामला बीकानेर के महाजन थाना क्षेत्र का सुबह 10:30 बजे का है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कहासुनी के बाद पत्नी के सिर में मारी कुल्हाड़ी

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

महाजन थानाधिकारी कश्यप सिंह राघव ने बताया- महाजन के अरजनसर गांव रामसरा के पास घटना की सूचना मिली थी। यहां डूंगरराम ब्राह्मण ने कहासुनी के बाद अपनी पत्नी अंजू के सिर में कुल्हाड़ी से वार किया। इसके बाद खुद भी घर में ही बनी टंकी में कूदकर सुसाइड कर लिया। दोनों के शवों को श्रीडूंगरगढ़ की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। कुछ देर में शवों को परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।

छाछ लेने आई बच्ची तो घटना का पता चला

थाने में रिपोर्ट डूंगरराम के भाई महावीर ने दी है। इसमें बताया- करीब 11:30 बजे गांव की एक बच्ची छोटे भाई डूंगाराम के घर छाछ लेने आई थी। उसने छाछ के लिए भाभी अंजू को ताई-ताई की आवाज लगाई। इस दौरान घर से कोई बाहर नहीं आया तो वह कुछ कदम अंदर गई तो भाभी अंजू को जमीन पर लहूलुहान हालत में देखा। इसके बाद शोर मचाती हुई बाहर की ओर भागी। ऐसे में पड़ोस के लोगों ने हमारे परिवार को सूचना दी।

हत्या के बाद टंकी में कूदा

रिपोर्ट में बताया- जब घर में पहुंचे तो भाभी अंजू के अलावा कोई नजर नहीं आया। इसके बाद भाई डुंगरराम को फोन किया तो मोबाइल की रिंग घर में ही बज रही थी। ऐसे में आसपास देखा तो टंकी का ढक्कन खुला दिखाई दिया। अंदर झांककर देखा तो भाई का शव नजर आया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।

तीन बच्चों को अकेला छोड़ गए

भाई महावीर ने बताया- डूंगरराम और अंजू के तीन बच्चे हैं। इनमें दो बेटे और एक बेटी है। सबसे बड़ा मनीष (15) इसके बाद लोकेश (13) और सबसे छोटी बेटी गुंजन (10) है। जिस वक्त ये घटना हुई बच्चे स्कूल गए थे। डूंगरराम खेती करके अपना घर चलाता था। पिता की मौत हो चुकी है और मां महावीर के साथ रहती है। इस हादसे के बाद तीनों बच्चे अनाथ हो चुके हैं।

 

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *