स्टूडेंट फंदे पर लटका, शव चूहों ने कुतरा

स्टूडेंट फंदे पर लटका, शव चूहों ने कुतरा
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • मरने से पहले दादी को दिया मोबाइल, सुसाइड नोट में लिखा- जिंदगी जी नहीं पाया

श्रीमाधोपुर , 24 अक्टूबर। BA फाइनल ईयर के स्टूडेंट ने फंदे पर लटककर सुसाइड कर लिया। युवक के पिता के आने तक पुलिस ने उसका शव मॉर्च्युरी में रखवाया था। जब उसके पिता ने शव देखा तो वे दंग रह गए। युवक के चेहरे को चूहों ने बुरी तरह कुतर दिया था, इस कारण पूरे चेहरे पर घाव हो गए थे। बेटे के शव की बेकद्री देख परिजन आग बबूला हो गए। उन्होंने मांग की कि श्रीमाधोपुर में मॉर्च्युरी बनवाई जाए। जानकारी के मुताबिक युवक अपनी दादी के पास रहकर पढ़ाई कर रहा था।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सीढ़ियों के नीचे एक छोटे कमरे को बना रखा है मॉर्च्युरी
बीसीएमओ डॉ. राजेश सिंह मंगावा ने बताया- श्रीमाधोपुर सीएचसी में मॉर्च्युरी नहीं है। यहां गैलरी के पास सीढ़ियों के नीचे एक छोटे से कमरे में शव को रखा जाता है। कई बार मॉर्च्युरी बनवाने के लिए उच्चाधिकारियों समेत सरकार को लिखा जा चुका है। परिजनों ने हॉस्पिटल में डी फ्रीज की व्यवस्था कराने और मॉर्च्युरी बनवाने की मांग की है। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव पिता को सौंपा।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
सुसाइड नोट में लिखा- जिंदगी जी नहीं पाया

सुसाइड से पहले दादी को मोबाइल दिया
एसआई बनवारीलाल ने बताया- हर्ष टेलर (20) ने बुधवार शाम सुसाइड कर लिया। वह अनाज मंडी रोड स्थित वार्ड 2 में अपनी दादी भगवती देवी के पास रहकर पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता चंद्रशेखर टेलर, मां और छोटा भाई डेढ़ साल से अहमदाबाद में रह रहे हैं। पिता टेलरिंग का काम करते हैं।

युवक ने बुधवार दोपहर 2 बजे खाना खाया। इसके बाद दादी को अपना फोन देकर कमरे में सोने चला गया। शाम करीब पौने 4 बजे दादी कमरे में गई तो पोता फंदे पर लटका मिला। दादी ने आस-पास के लोगों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर श्रीमाधोपुर सीएचसी लेकर आए।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *