बदानी का जैन संस्कार विधि से नूतन गृहप्रवेश

बदानी का जैन संस्कार विधि से नूतन गृहप्रवेश
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

राजराजेश्वरीनगर , 20 नवम्बर। तेरापंथ युवक परिषद द्वारा 18 नवम्बर को जैन संस्कार विधि से सुशील प्रणत बदानी का नूतन गृह प्रवेश जैन संस्कार विधि से उनके निवास स्थान केया स्प्रिंग अपार्टमेंट में करवाया गया। संस्कारक दिनेश मरोठी ने नमस्कार महामंत्र एवं लोगस पाठ का स्मरण कर प्रवेश करवाया। फिर पूर्ण विधि विधान ने मंत्रोचारण कर उनका अर्थ बताते हुए बहुत ही सुंदर तरीके से गृहप्रवेश के कार्यक्रम को सम्पन कराया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कोषाध्यक्ष गौतम नाहटा ने बदानी परिवार को नूतन गृहप्रवेश की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की। उन्होंने लोगों से निवेदन किया कि आपके घर में कोई भी मांगलिक कार्य हो तो उसे जैन संस्कार विधि से करवाए। पूर्व अध्यक्ष सुशील भंसाली ने भी बदानी परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
परिषद की और से बदानी परिवार को मंगल भावना पत्रक भेंट किया गया।

pop ronak

उपस्थित सभी जनों को जैन विधि बहुत पसंद आई। अंत में प्रवक्ता उपासिका श्रीमती उर्मिला सुराणा ने सभी को मंगल पाठ सुनाया। संगठन मंत्री संदीप बैद ने परिषद की तरफ से बदानी परिवार का आभार व्यक्त किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *