वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा- ट्रेन समय मे परिवर्तन

2 ट्रेन में बैग से कैश और कीमती सामान चोरी
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 25 नवंबर। वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजन के तहत विशेष ट्रेन हनुमानगढ़ से वाया सूरतगढ़-बीकानेर रेलवे स्टेशन होते हुए रामेश्वरम-मदुरै तीर्थ स्थल के लिए 26 नवंबर (मंगलवार) को रवाना होगी। इस ट्रेन का समय पूर्व में दोपहर 4.30 बजे था जो कि परिवर्तन होकर दोपहर 2.30 बजे हो गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गौरव सोनी ने बताया कि बीकानेर जिले के 180 यात्रियों को अब सुबह 10 बजे बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 के बाहर आना है। इस ट्रेन में एक ट्रेन प्रभारी, सहायक ट्रेन प्रभारी, मेडिकल टीम और प्रत्येक कोच में दो अनुरक्षको को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि बीकानेर जिले के यात्रियों के लिए बीकानेर से 4 अनुरक्षकों को लगाया गया है। अनुरक्षको को 26 नवंबर (मंगलवार) को प्रातः 10 बीकानेर रेलवे स्टेशन आना है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

देवस्थान विभाग सहायक आयुक्त ने बताया कि इस विशेष ट्रेन में बीकानेर रेलवे स्टेशन पर व्यवस्था तथा अन्य कार्य हेतु कार्यालय के कार्मिक श्वेता चौधरी, महेश कुमार शर्मा, किशोर कुमार शर्मा, रितेश श्रीमाली, गोपाल आचार्य, राजेश दाधीच, अनसुइया शर्मा, सोनू शर्मा, पुरुषोत्तम, मोहन कंप्यूटर ओपरेटर अभिषेक श्रीमाली, कल्पिश शर्मा की ड्यूटी लगाई गई है। यात्रा से संबंधित जानकारी के लिए यात्रा प्रभारी महेश कुमार शर्मा (9928178898) से कार्यालय समय में संपर्क किया जा सकता है।
==================

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *