माहेश्वरी भवन ट्रस्ट की ओर शांति निवास वृद्धाश्रम के वृद्धजनों के लिए कम्बल भेंट

माहेश्वरी भवन ट्रस्ट की ओर शांति निवास वृद्धाश्रम के वृद्धजनों के लिए कम्बल भेंट
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 24 दिसम्बर। माहेश्वरी भवन ट्रस्ट की ओर से सामाजिक सरोकार के तहत रविवार को माहेश्वरी भवन में व्यवस्थापक ट्रस्टी श्रीकिशन राठी, उप व्यवस्थापक राम किशन राठी ने मंगलवार को शांति निवास वृद्ध आश्रम की सिस्टर को 30 कम्बलें प्रदान की । माहेश्वरी भवन ट्रस्ट की ओर से चलाया जा रहा असहाय, जरूरतमंदों को गर्म कम्बल वितरण अभियान कुछ दिन जारी रहेगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

माहेश्वरी भवन ट्रस्ट के मंत्री कोलकाता प्रवासी बीकानेर निवासी नरेन्द्र बागड़ी ने बताया कि ट्रस्ट के विभिन्न सेवा कार्यक्रमों में प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से सभी ट्रस्टियों का पूर्ण सहयोग रहता है। माहेश्वरी भवन ट्रस्ट के ट्रस्टियों के सहयोग से ही सर्दी में जरूरतमंदों को तीन वर्षों से कम्बल वितरण का सेवा कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन और अभियान चलाकर जरूरतमंदों, लावारिसों, प्रमुख सेवा आश्रमों व रैन बसेरे आदि स्थानों पर गर्म कंबलों का वितरण किया जाएगा।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

एस.डी.कॉन्वेंट की सिस्टर जोशिमा व सिस्टर अमृता ने माहेश्वरी भवन ट्रस्ट के सामाजिक सरोकार के कार्य की प्रशंसा की तथा माहेश्वरी भवन के ट्रस्टियों व निष्काम सेवा करने वालों के सेवा के जज्बे को कायम रखने विशेष प्रार्थना की।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *