सन राईज अकादमी माध्यमिक विद्यालय रानी बाजार में वीर बाल दिवस मनाया गया

सन राईज अकादमी माध्यमिक विद्यालय रानी बाजार में वीर बाल दिवस मनाया गया
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 24 दिसम्बर। शाला प्रधानाध्यापिका श्रीमती इन्द्रा बालेचा ने बताया कि इस अवसर पर पोस्टर, चित्रकला, निबंध प्रतियोगिताए आयोजित की गई। जिसमें सन राईज करुणा क्लब और शाला के ईको क्लब के सभी सदस्यों ने प्रतिभागिता की। बच्चों के बनाए मनमोहक चित्रों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया |

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्रधानाध्यापिका ने कहा कि इन चित्रों की प्रदर्शनी अभिभावकों के अवलोकनार्थ लगाई जाएगी| उन्होंने विद्यार्थियों को यह जानकारी भी दी कि 9 जनवरी 2022 को, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के दिन, सरकार ने घोषणा की कि 26 दिसंबर को श्री गुरु गोबिंद सिंह के पुत्रों – साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी की शहादत को चिह्नित करने के लिए ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा तथा इस वर्ष भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 26 दिसंबर को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए चयनित बच्चों को पुरस्कृत करेंगी ,इसके तहत प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक पदक, प्रमाणपत्र और प्रशस्ति पत्र पुस्तिका मिलेगी।शाला अध्यापिका सीमा पंवार ने बच्चों को वीर बालकों की जीवनी की गाथाएं सुनाई और उन्हें बहादुर बनने के लिए प्रेरित किया|

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *