राष्ट्रीय आविष्कार योजना के तहत बच्चों ने कपूरथला में किया रेल कोच निर्माण तकनीक का अवलोकन

कोर्ट के स्थगन के बाद शिक्षकों को बड़ी राहत; अब बिना वसूली के पारित होंगे अटके हुए वेतन बिल
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 28 दिसंबर। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के निर्देशानुसार राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत जिले के कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों ने शनिवार को कपूरथला के रेल कोच फैक्ट्री में रेल के डिब्बो के निर्माण की तकनीक का अवलोकन किया और कपूरथला में ही पुष्पा गुजराल सांईस सिटी का भम्रण कर विज्ञान के विभिन्न आविष्कारों के बारे में जानकारी हासिल की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम प्रभारी कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि विज्ञान के विद्यार्थियों की दो बसों को शुक्रवार को बीकानेर से मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार शर्मा ने रवाना किया था। सहायक परियोजना समन्वयक कृष्ण मोहन शर्मा ने बताया कि जिले के विज्ञान विषय के अध्ययन में रूचि रखने वाले विद्यार्थियों को अन्तर राज्य भ्रमण के तहत कपूरथला और अमृतसर का भ्रमण करवाया जा रहा है।

pop ronak

सहायक दल प्रभारी सुभाष जोशी ने बताया कि यह बच्चे 27 से 30 दिसंबर तक कपूरथला, जालंधर, अमृतसर के विभिन्न स्थलों का भ्रमण कर विज्ञान के चमत्कारों की जानकारी हासिल करेंगे तथा अपने अध्ययन के दौरान इनकी उपयोगि बनाने का प्रयास करेंगे। भ्रमण के दौरान कार्यक्रम प्रभारी रामदान चारण, नरेन्द्र अग्रवाल, विष्णु जोशी, रामचंद्र धायल, विक्रम प्रजापत सहित जिला परियोजना समन्वयक कार्यालय के कार्मिक सम्पूर्ण व्यवस्था मे सहयोग कर रहे हैं।
================

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *