कोठारी हॉस्पिटल में हृदय जांच शिविर का आयोजन

कोठारी हॉस्पिटल में हृदय जांच शिविर का आयोजन
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 28 दिसम्बर। बीकानेर के प्रतिष्ठित अस्पताल कोठारी हॉस्पिटल में आज निःशुल्क हृदय जांच शिविर का आयोजन किया गया। सेवानिवृत बैंकर्स के संगठन के सचिव आर के शर्मा ने बताया कि प्रातः 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस शिविर में डा. गौरव माथुर ने ऑल इंडिया रिटायर्ड बैंक एम्पलाइज एसोसिशन के सेवा निवृत बैंकर्स ने हृदय रोग से संबंधित जानकारी दी तथा उनसे बचने के उपाय बताए ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

शिविर संयोजक मदन मोहन लाल पुरोहित ने बताया कि इससे पहले 94 बैंकर्स का पंजीकरण किया गया तथा 75 से अधिक बैंकर्स की ब्लड शुगर, लिपिड प्रोफाइल, ईसीजी व रक्तचाप की निःशुल्क जांच की गई तथा डा. गौरव माथुर द्वारा सभी रिपोर्ट की जांच कर निःशुल्क परामर्श भी दिया । इनमें से 6 रोगियों को निःशुल्क ईको जांच हेतु भी चिन्हित किया । संगठन अध्यक्ष भूदेव शर्मा ने बताया कि इससे पहले अस्पताल के सेमीनार कक्ष में स्लाइड के माध्यम से हृदय रोग से संबंधित विशेष जानकारी दी गई तथा जितेन्द्र माथुर, वी के शमा, सैयद मुश्ताक अली व सतेन्द्र शर्मा द्वारा रोग से संबंधित जानकारी चाही।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

उनका संतोषजनक स्पष्टीकरण करते हुए डा. गौरव ने बताया कि किसी व्यक्ति के दिल का दौरा पड़ने पर उसे किस प्रकार प्राथमिक चिकित्सा आमजन द्वारा दी जा सकती है जिससे रोगी सुरक्षित रूप से अस्पताल पहुंच जाए। शिविर के प्रारंभ में कोठारी अस्पताल के अधीक्षक डा. ओ. पी. श्रीवास्तव व आर.के. शर्मा ने सभी उपस्थितों का स्वागत किया । शिविर समापन पर डा. गौरव माथुर, डा. ओ पी श्रीवास्तव, महाप्रबन्धक मोहित जोशी व रवि परमार का वाई के शर्मा योगी, एस के बिस्सा, के एन जोशी, नंदलाल पंचारिया, भूदेव शर्मा, गौरीशंकर खत्री, एमएमएल पुरोहित व आर के शर्मा ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया । शिविर में कोठारी अस्पताल के सभी कर्मचारियों के प्रति धन्यवाद भूदेव शर्मा ने ज्ञापित किया । अस्पताल प्रशासन की ओर से हाई-टी की व्यवस्था भी की गई ।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *