क्यों राजस्थान में इस तरीख पर 45000 गांव बंद-बाहर निकलने पर बैन, जानिए क्या इसकी वजह

क्यों राजस्थान में इस तरीख पर 45000 गांव बंद
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

जयपुर, 9 जनवरी। देशभर में पिछले करीब तीन-चार साल से किसान आंदोलन जारी है। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीद और तीन कृषि कानून के विरोध में किसान आंदोलन जारी हुआ था। केंद्र सरकार ने तीनों कृषि कानूनों को तो वापस ले लिया लेकिन न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीद का कानून नहीं बनाया। इसके बाद से लगातार दिल्ली बॉर्डर पर किसान आंदोलन कर रहे हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

राजस्थान के हजारों गांवों में 29 जनवरी को हड़ताल
अभी आंदोलन का असर राजस्थान में भी दिख सकता है। क्योंकि किसान महापंचायत के द्वारा 29 जनवरी को राजस्थान में गांव बंद का आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान राजस्थान के तमाम गांव बंद रहेंगे। गांव का कोई भी व्यक्ति गांव के बाहर नहीं जाएगा। न ही कोई रेलगाड़ी चलेगी और ना ही कोई वाहनों का इस्तेमाल किया जाएगा। हालांकि आपातकालीन स्थिति में बंद आंदोलन लागू नहीं होगा।

pop ronak

यह राजस्थान के लिए पहला प्रयोग
किसान महापंचायत के अनुसार 29 जनवरी को गांव का प्रोडक्ट गांव में ही रहेगा कोई उसे बेचने के लिए बाहर नहीं जाएगा। यदि कोई गांव में आकर माल खरीदना चाहता है तो उसे गांव में ही माल बेच सकते हैं। किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट के अनुसार गांव बंद आंदोलन 29 जनवरी को किया जाना है। यह राजस्थान के लिए पहला प्रयोग है।

अब क्या किसान गांव के बाहर नहीं आएगा
यह ऐसा आंदोलन है जो कभी फेल नहीं होगा बकायदा इसके लिए हमने लोगों से संकल्प पत्र भी भरवाने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि आंदोलन के तहत हम सरकार को यह बताना चाहते हैं कि यदि गांव का किसान गांव के बाहर नहीं आएगा तो आप मजबूर होकर उसके पास खुद आएंगे। बिना खेती और किसी के काम नहीं चल सकता। उन्होंने बताया कि राजस्थान के हजारों गांव में इस आंदोलन का असर देखा जाएगा।यह भी पढ़िए-733 पोस्ट के लिए 7 लाख आवेदन: कहां और किस विभाग में निकली यह नौकरी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *