ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

गंगाशहर थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आकर युवक कटा
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

घड़सीसर के पास रेलवे लाइन से निकलते हुए ट्रेन ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर , 9 जनवरी। बीकानेर के घड़सीसर क्षेत्र में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। ये युवक शौच करने के बाद ट्रेन की पटरियों के ऊपर से दूसरी तरफ जा रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रेन आ गई। जिसकी चपेट में आने से घायल हो गया। गंगाशहर पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मृतक झारखंड से बीकानेर में मजदूरी करने के लिए आए परिवार का सदस्य था।

pop ronak

झारखंड निवासी रंजीत कुमार ने पुलिस को बताया कि उसका भाई दीपक कुमार शौच करने के लिए घड़सीसर ओवरब्रिज के पास गया था। रेलवे लाइन से आगे वो दूसरी तरफ शौच करके वापस लौट रहा था। इसी दौरान ट्रेन आ गई। जिसकी चपेट में आने से गंभीर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने परिजनों को बताया तो उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। जहां बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसका शव बाद में पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक की उम्र महज 32 साल है। घटना मंगलवार देर रात करीब एक बजे की है, जिसके बाद बुधवार तक वो जिंदगी और मौत से लड़ता रहा लेकिन बाद में उसकी मोत हो गई।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *