रोडवेज बस और बोलेरो जीप की भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत

रोडवेज बस और बोलेरो जीप की भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

श्रीगंगानगर, 13 जनवरी। श्रीगंगानगर जिले के पदमपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह घने कोहरे के चलते एक दर्दनाक हादसा हुआ। सीसी हेड के पास रोडवेज बस और बोलेरो जीप की भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। लोहड़ी के पर्व की खुशियां इस हादसे के कारण मातम में बदल गईं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कोहरे ने लोहड़ी पर बरपाया कहर
यह हादसा सुबह करीब 8:15 बजे हुआ। घने कोहरे के कारण बस चालक को सामने से आ रही बोलेरो जीप नजर नहीं आई, जिससे दोनों वाहनों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे की तीव्रता इतनी अधिक थी कि जीप का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को निकालने में मदद की।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

लोहड़ी पर्व मनाने के लिए पंजाब जा रहा था परिवार
मृतक और घायलों की पहचान मृतकों की पहचान बादल सिंह, गुरचरण सिंह और स्वर्णजीत कौर के रूप में हुई है। जीप में सवार छह लोग एक ही परिवार के थे, जो लोहड़ी पर्व मनाने के लिए पंजाब जा रहे थे। हादसे में घायल तीन लोगों को चूनावढ़ और पदमपुर के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पदमपुर थाना अधिकारी सुरेंद्र राणा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे करवाया और यातायात सुचारू किया। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए पदमपुर के सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए गए हैं।

आप भी रहें साधान…नहीं तो कुछ भी संभव
स्थानीय लोगों का आक्रोश घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कोहरे के दौरान सड़क सुरक्षा के उपाय लागू करने की मांग की। उनका कहना है कि घने कोहरे में यातायात के लिए सावधानी बरतनी चाहिए और वाहनों पर रिफ्लेक्टर अनिवार्य किए जाने चाहिए। पुलिस ने घने कोहरे के दौरान वाहन चालकों से सतर्कता बरतने और धीमी गति से वाहन चलाने की अपील की है, ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *