चिता पर लेटी महिला जिंदा होकर बैठ गई, डरावना हो गया श्मशान का वो दृश्य

चिता पर लेटी महिला जिंदा होकर बैठ गई, डरावना हो गया श्मशान का वो दृश्य
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

पाली (राजस्थान) 23 जनवरी। पाली जिले के जाडन गांव में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जहां एक महिला को एक ही दिन में दो बार मृत घोषित किया गया। यह मामला झुंझुनूं में हुई ऐसी ही घटना की याद दिलाता है। घटना के अनुसार, गुड्डी (25) नामक महिला सुबह चाय बनाते समय अचानक बेहोश हो गई। परिजनों ने उसे तुरंत जाडन अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी कि अचानक महिला की सांसें चलने लगीं। परिजन उसे दोबारा पाली के बांगड़ अस्पताल ले गए, जहां उसे फिर से मृत घोषित कर दिया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

चिता पर आग लगाते ही जिंदा हो गई महिला

pop ronak

मृतका के रिश्तेदार दलाराम ने बताया कि गुड्डी की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उसके तीन छोटे बच्चे हैं। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पाली के बांगड़ अस्पताल के डॉक्टर रोयमोन जोसफ ने बताया कि जब मरीज को यहां लाया गया तब वह मृत थी। लेकिन परिवार के सदस्य ने पुलिस को बताया कि अचानक उसकी सांस चलने लगी थी । अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच में यह खबर आग की तरह फैल गई । परिवार के लोग गुड्डी को लेकर फिर से अस्पताल पहुंचे ।‌लेकिन डॉक्टर ने उसे फिर से मृत घोषित कर दिया ।

मौत के बाद जिंदा होने पर डॉक्टरों ने बताई ये वजह

25 साल की गुड्डी देवी के तीन बच्चे हैं ।‌3 महीने पहले ही गुड्डी ने एक बेटी को जन्म दिया है । इससे पहले 5 साल की बेटी और 4 साल का बेटा और है गुड्डी के पति केवल चंद से उसकी शादी 7 साल पहले हुई थी। डॉक्टर का मानना है कि यह कार्डियक अरेस्ट का केस है कई बार इस तरह के केस में फिर से सांस चलने लगती है, हालांकि यह रेयरेस्ट टू रेयर केस में होता है।

रिश्तेदार ने बताया कि

मृतका के रिश्ते के जेठ दलाराम ने बताया कि सुबह गुड्डी की चाय बनाते समय तबियत बिगड़ी। नब्ज चेक की तो उसकी सांसे नहीं चल रही थी। अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। इस दौरान परिवार की एक महिला को लगा कि गुड्डी सांसे चल रही है। इस पर उसे तुरंत बांगड़ हॉस्पिटल लेकर आए। जहा डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

नहीं लाए हॉस्पिटल

मामले में जाडन phc के डॉक्टर नरपत सिंह ने बताया कि आज ऐसे किसी महिला को हॉस्पिटल नहीं लाया गया।

झुंझुनूं में भी मर चुका युवक हो गया था जिंदा
झुंझुनूं में भी हुआ था ऐसा ही मामला कुछ महीने पहले झुंझुनूं में भी एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया था, लेकिन बाद में पता चला कि वह जीवित था। इन घटनाओं ने स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

vimla devi daftri punnay tithi
sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *