नेहरू युवा केंद्र का सीमावर्ती क्षेत्र युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम शुरू

नेहरू युवा केंद्र का सीमावर्ती क्षेत्र युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम शुरू
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • पांच राज्यों के युवा पांच दिन तक रहेंगे जिले में

बीकानेर, 27 जनवरी। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, माय भारत, नेहरू युवा केंद्र द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को उदासर में हुआ। पांच दिवसीय कार्यक्रम में गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के 25 युवा भाग ले रहे हैं। यह युवा अगले पांच दिन तक जिले में रहेंगे और विभिन्न गतिविधियों में भाग लेंगे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में उपनिदेशक (जनसंपर्क) हरि शंकर आचार्य ने केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बीकानेर संभाग से प्रकाशित होने वाली पत्रिकाओं, जनसंपर्क विभाग की गतिविधियों के बारे में बताया। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार राजेंद्र जोशी ने की। उन्होंने बीकानेर की कला, संस्कृति और परंपराओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों से आए युवा बीकानेर को जानें और वैचारिक आदान-प्रदान के माध्यम से ज्ञान वर्धन करें।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

गीतकार राजाराम स्वर्णकार ने बीकानेर की स्थापना के इतिहास, विकास क्रम की जानकारी दी। जिला युवा अधिकारी रूबी पाल ने पांच दिन चलने वाली गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पांच दिनों युवाओं को खाजूवाला क्षेत्र का भ्रमण करवाया जाएगा। वहीं पांच दिनों तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं का विभिन्न जानकारियां दी जाएंगी। कार्यक्रम का संचालन महावीर जालप ने किया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *