राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में एसजेपीएस ने फिर लहराया विजयी परचम

राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में एसजेपीएस ने फिर लहराया विजयी परचम
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025


बीकानेर ,10 अक्टूबर।
राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2023-24 के तहत अजमेर में संपन्न हुई टेबल टेनिस प्रतियोगिता में श्री जैन पब्लिक स्कूल, बीकानेर की छात्रा सुहानी बाँठिया ने शानदार खेल प्रदर्शन दिखाते हुए कड़े मुकाबले से एकल प्रतियोगिता में जीत हासिल कर राज्य स्तर पर परिवार, बीकानेर शहर एवं शाला का नाम रोशन करते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में दावेदारी हासिल की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

राजस्थान चैंपियन सुहानी बाँठिया को शाला की ओर से भी स्मृति चिह्न भेंट कर विशेष सम्मान किया गया।
अरमान बाँठिया व सिद्धार्थ सिंह को राज्य स्तर पर कांस्य पदक प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई दी गई।अध्यक्ष विजय कुमार कोचर, सचिव सीए माणक कोचर, सीईओ सीमा जैन व प्रधानाचार्या रूपश्री सिपानी ने राज्य स्तर पर जीत हासिल करने पर हार्दिक प्रसन्नता जाहिर करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता प्राप्त कर परिवार, शाला व देश को गौरवान्वित करने की अग्रिम शुभकामनाएँ प्रेषित की।

pop ronak
sjps
sesumo school

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *