युवक से मारपीट कर सड़क पर फेंका, दूसरी घटना में घर में कांच की बोतल फेंकी, एक घायल

बीकानेर के बड़ा बाजार में दुकानदार पर एसिड अटैक, बाल-बाल बची जान, बाजार में भारी आक्रोश
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
surender bothra

बीकानेर , 13 फ़रवरी। बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र में मारपीट के दो अलग-अलग मामले सामने आए है। थाने के ठीक पीछे कुछ युवकों ने एक घर पर हमला बोल दिया, जिसमें एक घायल हो गया। वहीं फूलनाथ बगीची के पास घर में से युवक को उठाकर ले गए और मारपीट कर सड़क पर फेंक गए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मारपीट कर सड़क पर फेंका

pop ronak

मुरलीधर व्यास कॉलोनी से आगे स्थित फूलनाथ बगीची के पास रहने वाले लालचंद नायक ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया- उसके भतीजे शिवलाल को राकेश जाट, रोनाल्डो जाट और मुकेश जाट सहित दस-पंद्रह अन्य युवक पिकअप गाड़ी में डालकर ले गए। मारपीट के बाद सड़क पर फेंक दिया।

जब घर वाले ढूंढने निकले तो पूर्व पार्षद के घर के आस-पास मिला। गंभीर रूप से घायल शिवलाल को ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां उसके पैर का एक घुटना टूट गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों युवकों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है।

परिवार का एक सदस्य घायल

नयाशहर थाने के ठीक पीछे भी एक घर पर हमला करने का मामला सामने आया है। हालांकि इस मामले में अब तक एफआईआर की पुष्टि नहीं हुई है। थाने के पास ही रहने वाले एक परिवार पर हमला किया गया। कांच की बोतलें भी फेंकी गई, जिससे युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है। इस घटना के बाद पुलिस ने जगह-जगह दबिश देकर युवकों को ढूंढ़ने का प्रयास किया। खुद थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी ने क्षेत्र में गश्त की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *