गंगाशहर के तीन दिव्यांग खिलाडिय़ों का राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में चयन

मेघराज सेठिया व मंजू गुलगुलिया ने खिलाडिय़ों का किया उत्साहवर्धन
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • मेघराज सेठिया व मंजू गुलगुलिया ने खिलाडिय़ों का किया उत्साहवर्धन

बीकानेर, 13 फ़रवरी । पैरालंपिक समिति ऑफ़ इंडिया द्वारा चेन्नई में 17 फरवरी 21 फरवरी तक राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का आयोजन होने जा रहा है। इस चैम्पियनशिप में एसएमएस दिव्यांग सेवा संस्थान के तीन खिलाडिय़ों का भी चयन हुआ है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

एसएमएस दिव्यांग सेवा संस्थान की अध्यक्ष मंजू गुलगुलिया ने बताया कि तीनों दिव्यांग खिलाडिय़ों में शोभा पंचारिया 400 मीटर दौड़, शॉटपुट, डिस्कस में तथा दुर्गा गहलोत शॉटपुट, डिसकस क्लब, थ्रो में एवं नवरत्न सुथार डिसकस और शॉटपुट प्रतियोगिता में शामिल होंगे।

pop ronak

अध्यक्ष मंजू गुलगुलिया ने बताया कि यह खिलाड़ी भीनासर स्थित मुरलीमनोहर मैदान में अभ्यास करते हैं। तीनों खिलाडिय़ों को मेघराज सेठिया, रिद्धकरण सेठिया द्वारा खिलाडिय़ों का अभिनन्दन किया गया। इस दौरान नारायणी देवी सेठिया, शांता भूरा, ममता भाटी, सरोज संचेती, निशा कुमारी, कोच संतोष कुमार, नरेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।

 

sjps
sesumo school

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *