बीकानेर के सिद्धार्थ कुलरिया ने जीता मुम्बई में आईएफपी 50 ऑवर फोटोग्राफी का अवार्ड

बीकानेर के सिद्धार्थ कुलरिया ने जीता मुम्बई में आईएफपी 50 ऑवर फोटोग्राफी का अवार्ड
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 26 अक्टूबर । मुम्बई में फोटोग्राफी की प्रतिष्ठित संस्था आईएफपी वर्ल्ड द्वारा 21 व 22 अक्टूबर को आयोजित हुए आईएफपी सीजन 13 में 50 ऑवर फोटोग्राफी चैलेन्ज के अवार्ड समारोह में बीकानेर के युवा फोटोग्राफर सिद्धार्थ कुलरिया को पहला स्थान के साथ प्लेटिनम अवॉर्ड मिला।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सिद्धार्थ के पिता श्याम कुलरिया ने बताया कि इस फोटोग्राफी चेलेंज में 11 देशों के 5000 से ज्यादा नामी फोटोग्राफर्स ने भाग लिया था, अवॉर्ड समारोह के फाइनल में 30 फोटोग्राफर नॉमिनेट हुए जिसमे राजस्थान से सिद्धार्थ एकमात्र नॉमिनेट होने वाले फोटोग्राफर थे।
मुम्बई के महबूब स्टूडियो में 2 दिन चले समारोह में बॉलीवुड के की सितारों के बीच सिद्धार्थ को यह अवॉर्ड देश के बड़े फोटोग्राफर हरप्रीत बछर और तरीन चौहान ने प्रदान किया।

pop ronak

उनके पिता ने बताया कि अवॉर्ड समारोह में शामिल होकर सिद्धार्थ कुलरिया आज बीकानेर लौटे और अपने आवास पर पत्रकारों से रूबरू हुए।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *