चेत राम नेहरा बने युवा जाट मंच के जिलाध्यक्ष

चेत राम नेहरा बने युवा जाट मंच के जिलाध्यक्ष
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

हनुमानगढ़ , 20 अप्रैल । रावतसर निवासी चेत राम नेहरा को युवा जाट मंच भारत का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। चेत राम नेहरा की अध्यक्ष पद पर नियुक्ति युवा जाट मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल जान्दू की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्ण सिंह डूडी ने की है। इस अवसर पर चेत राम नेहरा का अनिल जान्दू ने युवा जाट मंच भारत की तरफ से साफा एवं माला पहनाकर भव्य स्वागत सत्कार किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

नव नियुक्त अध्यक्ष चेतराम नेहरा ने अपनी नियुक्ति पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का धन्यवद दिया एवं कहा कि वे जाट समाज के सेवक के रूप में कार्य करेंगे। नेहरा ने कहा कि वे जिले में गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक के सभी पदाधिकारियों व सदस्यगणों को साथ लेकर कार्य करेंगे एवं समाज हित में जो भी संभव हो सकेगा उसके लिए दिन रात मेहनत करेंगे। चेत राम नेहरा को जाट मंच जिलाध्यक्ष मनोनीत करने पर सम्पूर्ण जिला जाट समाज में खुशी की लहर है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *