

बीकानेर, 10 नवम्बर । भारतीय संस्कृति, गौरवशाली सनातन परंपराओं और लोकधर्मिता को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से संचालित ऐतिहासिक ‘सनातन जागृति महाअभियान’ के अंतर्गत दीपावली महापर्व के पावन अवसर पर बीकानेर में एक अत्यंत भव्य, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक ‘अन्नकूट एवं राम-राम महोत्सव’ का आयोजन किया गया। नगर सेठ श्री लक्ष्मीनाथ जी महाराज के दरबार सहित शहर के 21 प्रमुख मंदिरों में छप्पन भोग और अन्नकूट के विशेष अनुष्ठान आयोजित किए गए, जिसमें पाँच हजार से अधिक प्रबुद्ध नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


भारतीय संस्कृति एवं सनातन सार्वभौम महासभा तथा श्री विप्र महासभा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस महाअभियान के 44वें पूजन अनुष्ठान के मुख्य प्रणेता, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय संयोजक पं. योगेंद्र कुमार दाधीच के सानिध्य में यह आयोजन संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने सनातन के गूंजते जयकारों के बीच छप्पन भोग की सजी थालियाँ नगर सेठ श्री लक्ष्मीनाथ जी के चरणों में अर्पित कर विशेष पूजन और भव्य श्रृंगार किया। इस दौरान सवा लाख वैदिक मंत्रों से अभिमंत्रित भगवान विष्णु के दस अवतारों की दिव्य तस्वीर युक्त प्रसाद का वितरण किया गया।



विभिन्न मंदिरों के मुख्य पुजारियों—नवरतन सेवग, बुलाकी सेवग, मुन्ना सेवग, श्याम देराश्री, छवि सेवग, कान्हा सेवग, शुभम सेवग, रामजी सेवग, चंद्र प्रकाश सेवग, महेश सेवग और रामजी देराश्री ने पूरी विधि-विधान से अन्नकूट का भोग अर्पित किया। महोत्सव का सबसे प्रेरणादायी क्षण वह रहा जब उपस्थित पाँच हजार से अधिक नागरिकों ने राष्ट्र व सनातन धर्म सेवा के संकल्प पत्र प्राप्त कर राष्ट्र और समाज हित में अपना सक्रिय योगदान देने का दृढ़ संकल्प लिया।
महाअभियान का दायरा केवल मंदिरों तक सीमित न रहकर समाज के अंतिम छोर तक पहुँचा। इसके तहत बीकानेर में उपचार हेतु आने वाले बीमार लोगों और उनके परिजनों को दीपावली पूजन हेतु माता लक्ष्मी के अभिमंत्रित चित्र और पूजन सामग्री के पैकेट भेंट किए गए, ताकि कोई भी परिवार पर्व के उल्लास से वंचित न रहे।
इस ऐतिहासिक आयोजन में सुरेश श्रीमाली (एडवोकेट), मुलसा सेवग, हनुमान आसोपा, शिव प्रकाश भादानी (एडवोकेट), शंकर लाल जोशी, प्रवीण दाधीच, देवकिशन गहलोत, मनीष ओझा, गोपाल राठौड़, नवल कल्ला, महेश पारीक, केदार प्रसाद जोशी, सुरेंद्र कुमार जोशी, शिव प्रकाश व्यास, विष्णु अग्रवाल, रतन तंबोली, मुकेश जोशी, गोपाल काकड़ा, डॉ. एस.पी. पुरोहित, हर्ष महाराज, रजत दाधीच, किशन लाल ओझा, गोपाल कृष्ण मिश्रा, ओम तंवर, आनंद साध, श्रीनारायण छींपा, दिनेश उपाध्याय, निर्मल बाबा, बलदेवप्रसाद व्यास, जेठमल गहलोत, कालू अग्रवाल, श्यामसिंह चारण, श्री बल्लभ पुरोहित, इंद्रसिंह राजपूत, के.के. कल्ला, रामदेव सेवग, उमाशंकर स्वामी, गोपीचंद स्वामी, दीपक आसोपा, पीयूष सोनी, भवानी सेवग, राकेश आसोपा, रामनिवास शर्मा, हरीश शर्मा और ब्रज रतन स्वामी सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवाएँ दीं।

