जैन संस्कार विधि से नूतन गृह प्रवेश

जैन संस्कार विधि से नूतन गृह प्रवेश
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

गंगाशहर , 24 अक्टूबर। श्रीमती देबु देवी धर्मपत्नी स्व: श्री झंवर लाल भंसाली के पुत्र शांति लाल- सुनील भंसाली के नूतन गृह का मंगल प्रवेश जैन संस्कार विधि द्वारा 24 अक्टूबर 2023 को सुबह 09:15 बजे उपरांत बोथरा चौक में जैन संस्कारक धर्मेन्द्र डाकलिया, पवन छाजेड़, विपिन बोथरा ने विधि विधान पूर्वक मांगलिक मंत्रोचार के साथ सम्पन्न करवाया।
जैन संस्कार विधि की विस्तार से विवेचना करते हुए मौजूद लोगों से अपने मांगलिक अवसरों को जैन संस्कार विधि से संपादित करने का निवेदन किया। कार्यक्रम में भंवर लाल डाकलिया, पांचीलाल जैन, राजेन्द्र पारख, मोहन लाल भंसाली आदि परिवार के सदस्यों की विशेष उपस्थिति रही। जैन संस्कारक विपिन बोथरा ने भंसाली परिवार को नूतन गृह प्रवेश की बधाई प्रेषित की। सभी ने तेरापंथ युवक परिषद् गंगाशहर द्वारा आयोजित हुए जैन संस्कार विधि के कार्यक्रम की सराहना की। मंगलपाठ के साथ कार्यक्रम परिसम्पन हुआ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *