डूबते बेटे को बचाने जल कुंडी में कूद पड़ी मां, दोनों की मौत, पूरे इलाके में शोक की लहर

डूबते बेटे को बचाने जल कुंडी में कूद पड़ी मां, दोनों की मौत
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 13 मई। हदां थाना इलाके के खिंदासर गांव में रविवार को एक दुखद हादसा हुआ। चार साल का मासूम बच्चा घर के बाहर खेलते-खेलते पानी की कुंडी में गिर गया। उसे बचाने के लिए उसकी मां भंवरी देवी (25) भी कुंडी में कूद पड़ी। इस हादसे में मां और बेटे दोनों की मौत हो गई। परिजनों को घटना का पता करीब एक-डेढ़ घंटे बाद चला। मृतका के ससुर जसवंत नायक की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

ऐसे मिली घटना की जानकारी

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

थानाधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि जसवंत नायक अपने परिवार के साथ गांव की रोही में ढाणी में रहते हैं। रविवार को जसवंत घर से बाहर गया हुआ था, जबकि उसकी पत्नी और बच्चे घर पर थे। एक दिन पहले ही घर में जागरण हुआ था, जिसके कारण भंवरी देवी कमरे में सो रही थी। दोपहर में करीब तीन बजे भंवरी देवी अपनी एक साल की बेटी के साथ कमरे में थी, जबकि उसका बेटा राकेश बाहर खेल रहा था। अचानक, कुछ देर तक राकेश की आवाज नहीं आई। जब भंवरी देवी ने उसकी तलाश की, तो वह पानी की कुंडी में छटपटाता हुआ दिखा। बेटे को बचाने के लिए भंवरी देवी भी कुंडी में कूद पड़ी, और दोनों की मौत हो गई।

पोती को रोते देख सास को पता चला

हादसे का पता तब चला जब भंवरी देवी की सास दोपहर में सोकर उठी और अपनी पोती को रोते हुए देखा। उसने बहू को आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जब उसने कुंडी में देखा, तो भंवरी देवी और राकेश पानी में दिखाई दिए। उसके बाद सास ने शोर मचाया और ग्रामीणों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद भंवरी देवी के पति प्रेमराम और ससुर जसवंत भी गांव पहुंचे।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *