आपका खून सिर्फ कैमरों के सामने ही क्यों गरम होता है?

आपका खून सिर्फ कैमरों के सामने ही क्यों गरम होता है?
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • अब राहुल ने 3 सवालों से पीएम पर साधा निशाना

नई दिल्ली , 22 मई। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के साथ सीजफायर को लेकर कांग्रेस केंद्र सरकार के साथ ही पीएम मोदी पर लगातार हमलावर रुख अपनाए हुए हैं। पीएम मोदी के साथ इंदिरा गांधी का वीडियो ट्वीट किए जाने के बाद अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर सवाल खड़े किए हैं। राहुल ने पीएम मोदी पर खोखले भाषण देने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं, कांग्रेस नेता ने एक बार फिर पीएम मोदी के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने झुकने को लेकर सवाल किया है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने पीएम पर भारत के सम्मान के साथ समझौता करने का भी आरोप लगाया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

राहुल गांधी के 3 सवाल
राहुल गांधी ने पीएम मोदी के भाषण का एक वीडियो अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी से तीन सवाल किए हैं। राहुल ने लिखा कि दी जी, खोखले भाषण देना बंद कीजिए।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

 

सिर्फ इतना बताइए:
1. आतंकवाद पर आपने पाकिस्तान की बात पर भरोसा क्यों किया?
2. ट्रंप के सामने झुककर आपने भारत के हितों की कुर्बानी क्यों दी?
3. आपका ख़ून सिर्फ़ कैमरों के सामने ही क्यों गरम होता है?

पीएम का एआई वीडियो
इससे पहले कांग्रेस ने इंदिरा गांधी और पीएम मोदी की बातचीत का एआई वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में केंद्र सरकार पर अमेरिका के दबाव में पाकिस्तान के साथ समझौता करने की बात कही गई थी। इतना ही नहीं वीडियो में इंदिरा गांधी के बांग्लादेश के गठन के साथ ही उस युद्ध में पाकिस्तान के सामने नहीं झुकने का भी जिक्र किया गया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *