जिला कांग्रेस द्वारा “संविधान बचाओ विशाल रैली” आयोजित हुई

shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

सैंकड़ो की तादाद में शहर व देहात के कांग्रेसी हुए शामिल

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
SETH TOLARAM BAFANA ACADMY

बीकानेर, 25 मई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा घोषित “संविधान बचाओ रैली” अभियान देशभर में चलाया जा रहा है, इसी क्रम में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत, देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग व रैली प्रभारी विधायक डूंगरराम गेदर के संयुक्त नेतृत्व में तथा पीसीसी जिला प्रभारी विधायक शिमला नायक के सानिध्य में “संविधान बचाओ रैली” (वाहन रैली) बीकानेर के रतन बिहारी पार्क से अम्बेडकर सर्किल तक आयोजित हुई।रत्नबिहारी पार्क में रैली शुरू करने से पूर्व पहलगांव आतंकी हमले व ऑपरेशन सिन्दूर में शहीद जवानों और निर्दोष नागरिकों को दो मिनिट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई।

pop ronak
kaosa

जिला संगठन महासचिव मार्शल प्रहलादसिंह ने बताया कि अम्बेडकर सर्किल पर रैली सपन्न होने के अवसर पर संविधान बचाओ रैली के जिला प्रभारी विधायक डूंगरराम गेदर ने कहा कि भाजपा सरकार संविधान को कमजोर करने का काम कर रही है लेकिन इसके लिए कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता संघर्ष करेगा और इसका पुरजोर विरोध करेगा।संविधान को बचाने के लिए हम सब मिलकर भाजपा सरकार को करारा जवाब देंगे।

विधायक एवं जिला प्रभारी शिमला नायक ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा से दलित विरोधी रही है।संविधान की शक्ति ने ही हमें आगे बढ़ने का, समानता का अधिकार दिया,हमें निर्भीक और निडर होकर पूरे सम्मान और स्वाभिमान के साथ जीने की ताकत दी, इसीलिए संविधान हमारा गौरव है इसकी रक्षा करना हमारा धर्म है।

शहर जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि मानवाधिकारों को बचाए रखने के लिए संविधान को बचाये रखना जरूरी है।भाजपा सरकार संविधान को कुचलने की तैयारी कर रही है।कांग्रेस पार्टी उनके इस मनसूबे कभी कामयाब नहीं होने देगी तथा कांग्रेस पार्टी संविधान की रक्षा के लिए भाजपा की सत्ता को उखाड़ फेंकने का काम करेगी।
देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने जो बीड़ा उठाया है, इसको अंजाम तक पहुंचाने में कोई कमी नहीं रखेंगे। केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार जांच एजेंसियों का लगातार दुरुपयोग कर विपक्षियों को परेशान करने का काम कर रही है।उन्होंने कहा कि जब से राज्य में भाजपा सरकार आई है, तब से आमजन त्राहि त्राहि कर रहे हैं।

पूर्व केबिनेट मंत्री बीड़ी कल्ला के कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार भारतीय संविधान के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास कर रही है,जिसमें वे सफल नहीं होंगे, क्योंकि जनता जागरुक हो गई है।भाजपा नेता अब तो भारतीय सेना और तिरंगे का अपमान करने से भी नहीं चूक रहे हैं।यह लोग उच्च पदों की गरिमा को गिरा रहे हैं।
पूर्व केबिनेट मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने कहा कि भाजपा सरकार की रीति नीति हमेशा से ही संविधान के खिलाफ रही है।कांग्रेस पार्टी की कर्तव्यशैली हमेशा संविधान अनुरूप व संविधान की मर्यादा में रहकर कार्य करने की रही है तथा संविधान की रक्षा करने का काम किया है।भाजपा संविधान बदलने की कितनी भी कोशिश कर ले कांग्रेस पार्टी उनको अपने मंसूबों में सफल नहीं होने देगी।

नोखा विधायक सुशीला रामेश्वर डूडी ने कहा कि संविधान प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर विश्व के गौरव है।बाबा साहेब के बनाए गए संविधान को भाजपा कमजोर करने का जो हर सम्भव प्रयास कर रही है, उसको हम कभी कामयाब नहीं होने देंगे।हम गांव, ढाणी, वार्डों,मोहल्लों में जाकर आमजन को संविधान बचाने के लिए जागरूक करेंगे और संविधान बचाने का संकल्प दिलाएंगे।
पूर्व मंत्री भंवरसिंह भाटी ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार संविधान को ताक में रखकर काम कर रही है।भाजपा नेता आए दिन संविधान की धज्जियां उड़ाते देखे जाते हैं,परन्तु भाजपा सरकार उनके विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं करती है।भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अंतर है।भाजपा के मंत्रियों ने सेना खिलाफ बोला, अभी भी बोल रहे हैं उनके खिलाफ कार्यवाही करना तो दूर पदों पर भी बने हुए हैं।
भूदान बोर्ड के चेयरमैन लक्ष्मण कड़वासरा ने कहा कि संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता, अभिव्यक्ति की आजादी का अधिकार प्रदान करता है लेकिन भाजपा देश की जनता के हक व अधिकारों को दबाकर संविधान को खंडित करने का प्रयास कर रही है।जिसको हम कांग्रेसजन कभी बर्दास्त नहीं करेंगे।
पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने कहा कि भाजपा देश की सभी संवैधानिक संस्थाओं, मीडिया, कार्यपालिका, निर्वाचन आयोग, विधायिका, यहाँ तक कि न्यायपालिका को भी अपने कब्जे में कर शासन चला रही है।
पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल ने कहा कि भाजपा लगातार हमारे संवैधानिक मूल्यों पर आघात कर रही है।अपने खिलाफ उठने वाली विरोध की हर आवाज को कुचलने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है।हमारा संविधान देश की आत्मा है, इसे कमजोर करने वाली हर ताकत का मिलकर मुकाबला करना होगा।
लूनकरनसर विधानसभा प्रत्याशी डॉ राजेन्द्र मूण्ड ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से लोकतंत्र और संविधान की सच्ची रक्षक रही है।उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार जांच एजेंसियों लगातार दुरुपयोग कर लोगों को परेशान करने का काम कर रही है।

mmtc 2 oct 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *