त्रैकालिक आश्चर्य जम्बू कुमार विषय पर ओपन बुक परीक्षा के लिए पंजीयन 4 अक्टूबर तक
त्रैकालिक आश्चर्य जम्बू कुमार विषय पर ओपन बुक परीक्षा के लिए पंजीयन 4 अक्टूबर तक



बीकानेर, 01 अक्टूबर । आचार्यश्री रामलालजी महाराज, उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि एवं चारित्र आत्माओं की पावन प्रेरणा से श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन समता युवा संघ/समिति के तत्वावधान में ’’त्रैकालिक आश्चर्य जम्बू कुमार’’ विषय पर घर बैठे ओपन बुक परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 4 अक्टूबर (रविवार) शाम 6:00 बजे तक निर्धारित की गई है।


घर बैठे परीक्षा देने का सुनहरा अवसर
श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन महिला समिति की राष्ट्रीय महामंत्री प्रीति डागा ने बताया कि इस रोचक ओपन बुक परीक्षा में सकल जैन समाज के श्रावक-श्राविकाएं भाग ले सकते हैं। परीक्षा से संबंधित पुस्तक स्थानीय साधुमार्गी जैन संघ के अध्यक्ष या मंत्री से प्राप्त की जा सकती है।


15 नवम्बर 2026 तक जमा करानी होगी प्रश्न पुस्तिका
साधुमार्गी जैन सेवा समिति के मीडिया प्रभारी अमित गोलछा ने जानकारी दी कि पंजीकृत प्रतिभागियों को एक प्रश्न पुस्तिका उपलब्ध कराई जाएगी, जिसे घर बैठे उत्तर लिखकर 15 नवम्बर 2026 तक केंद्रीय कार्यालय के पते पर भेजना अनिवार्य होगा।
अहिंसा प्रचारक महेश नाहटा ने कहा कि यह परीक्षा श्रावक-श्राविकाओं के लिए स्वाध्याय, धर्म साधना और आत्म-चिंतन से जुड़ने का सुंदर अवसर है। जम्बू कुमार के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेकर व्यक्ति त्याग, वैराग्य, संयम और आत्म-विजय के मार्ग पर अग्रसर हो सकता है।
समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल बैद ने आध्यात्मिक भाव व्यक्त करते हुए अधिकाधिक संख्या में श्रावक-श्राविकाओं से इस परीक्षा में भाग लेने का आह्वान किया है।
