ललित राखेचा तेयुप गंगाशहर के अध्यक्ष मनोनीत हुए

ललित राखेचा तेयुप गंगाशहर के अध्यक्ष मनोनीत हुए
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

गंगाशहर , 29 मई। तेरापंथ युवक परिषद् , गंगाशहर के वर्ष 2025 -2026 के लिए ललित राखेचा अध्यक्ष पद पर चुने गए। चुनाव\ मनाव के मुख्य चुनाव अधिकारी जैन लूणकरण छाजेड ने बताया कि अभी तक एक ही नामांकन आया है और ये बहुत ही अच्छी बात है की तेयुप गंगाशहर मे सर्व सहमति से अध्यक्ष पद हेतु नाम का मनोनयन किया जाता है। तेयुप अध्यक्ष महावीर फलोदिया व मंत्री भरत गोलछा को शानदार व्यवस्था के लिए साधुवाद दिया। अध्यक्ष महावीर फलोदिया ने नवमनोनीत अध्यक्ष ललित राखेचा को माल्यार्पण करके स्वागत करते हुए बधाई दी।
बोथरा भवन मे विराजित उग्रविहारी तपोमूर्ति कमल कुमार जी, मुनिश्री श्रेयांश कुमार जी अन्य विराजित मुनिश्री के दर्शन व सेवाकेन्द्र व्यवस्थापिका साध्वीश्री विशद प्रज्ञा जी व साध्वी लब्धियशा जी व साध्वीश्री शशिरेखा जी, साध्वीश्री जिनबाला जी, साध्वीश्री बसंत प्रभा जी के दर्शन करके नवमनोनीत अध्यक्ष व तेयुप गंगाशहर की टीम ने आशीर्वाद प्राप्त किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मुनिश्री और साध्वीश्री ने अपने मंगल उद्बोधन में नए अध्यक्ष के कार्यकाल के प्रति मंगलकामना व्यक्त की तथा सेवा करने के इस अवसर का पूर्ण सक्रियता के साथ लाभ उठाने की बात कही। आचार्यश्री तुलसी के निर्वाण स्थल पर सभी के साथ मंत्रोच्चार किया व गुरुदेव तुलसी से कार्यकाल सफलता का आशीर्वाद की कामना की।

pop ronak

इससे पूर्व सुबह तेरापंथ भवन के प्रांगण में आमसभा हुयी जिसमे मंत्री भरत गोलछा ने पुरे वर्ष भर के कार्यक्रमों की जानकारी सदन में प्रस्तुत की। कोषाध्यक्ष द्वारा आय – व्यय का लेखा प्रस्तुत किया। अध्यक्ष महावीर फलोदिया ने पुरे कार्यकाल के कार्यक्रमों का उल्लेख किया। उन्होंने सभी संस्थाओं व कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया जिनका सहयोग पूरे कार्यकाल में अनवरत मिलता रहा।
उम्र सीमा पार करने पर जो कार्यकर्ता तेयुप से सेवा निवृत हुए उन सभी कार्यकर्ताओं का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। आभार ज्ञापन मांगीलाल बोथरा द्वारा किया गया व मंच का कुशल संचालन भरत गोलछा द्वारा किया गया।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *