प्रोग्रामर पद पर चयनित तृप्ता कस्वां का आईटी यूनियन ने किया सम्मान

प्रोग्रामर पद पर चयनित तृप्ता कस्वां का आईटी यूनियन ने किया सम्मान
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

चूरू, 24 जून। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 23 जून 2025 को जारी प्रोग्रामर भर्ती परीक्षा 2024 के अंतिम परिणाम में चयनित तृप्ता कस्वां का राजस्थान आईटी कर्मचारी संघ चूरू इकाई की ओर से भव्य सम्मान किया गया। संघ की ओर से उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर, माल्यार्पण कर व मिठाई खिलाकर बधाई दी गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

तृप्ता कस्वां पिछले 11 वर्षों से कोष कार्यालय, चूरू में सहायक प्रोग्रामर के पद पर कार्यरत थीं। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग की राज्य सेवा में प्रोग्रामर पद पर सफलता प्राप्त कर जिले व विभाग का नाम रोशन किया है। अपनी सफलता का श्रेय तृप्ता ने माता-पिता, शिक्षकों व साथियों को देते हुए कहा कि निरंतर प्रयास, समर्पण और धैर्य के बल पर कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि वे लक्ष्य तय कर निष्ठा से तैयारी करें और कभी हार न मानें।

pop ronak

इस अवसर पर आईटी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष पप्पूराम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुमन खींचड़, पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद प्रसाद, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक सरोवा, सहायक प्रोग्रामर अंजना गुप्ता, सुनील बुडानियां, निर्मल कुमार, प्रमोद प्रजापत, मोहम्मद इस्लाम, हितेष कुमार, सूचना सहायक संदीप कुमार, नेहा शर्मा, रितुराज, सुषमा तंवर, संजय सैनी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुमन खींचड़ ने किया। संघ ने तृप्ता कस्वां की इस उपलब्धि को विभागीय प्रेरणा का स्रोत बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *