इनरव्हील क्लब प्रांत 305 का शपथ ग्रहण समारोह बीकानेर में संपन्न, बिंदु गुप्ता बनीं डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन

इनरव्हील क्लब प्रांत 305 का शपथ ग्रहण समारोह बीकानेर में संपन्न
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 29 जून। इनरव्हील क्लब प्रांत 305 का भव्य शपथ ग्रहण समारोह स्थानीय गणेशम रिसोर्ट, जोधपुर बाईपास, बीकानेर में आयोजित किया गया। इस समारोह में इनरव्हील की टीम 2025-26 को शपथ दिलाई गई, जिसमें श्रीमती बिंदु गुप्ता को डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन नियुक्त किया गया। इस कार्यक्रम में राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरात के विभिन्न जिलों से पधारी लगभग 350 इनरव्हील सदस्यों ने भाग लिया। कोलकाता से पधारीं ऑल इंडिया एसोसिएशन प्रेसिडेंट ज्योति महिपाल ने प्रांतीय चेयरपर्सन को शपथ दिलाई। महिपाल ने बताया कि बीकानेर क्लब 36 साल पुराना क्लब है, और यह पहली बार है कि यहाँ से बिंदु गुप्ता डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन के रूप में चुनी गई हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इनरव्हील विश्व की सबसे बड़ी महिला स्वयंसेवी संस्थाओं में से एक है, जिसकी स्थापना 1924 में इंग्लैंड में हुई थी और आज यह 100 से अधिक देशों में फैली हुई है। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं के बीच मित्रता और आपसी सहयोग को प्रोत्साहित करना, समाज की ज़रूरतमंद महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए सेवा प्रकल्प चलाना, नेतृत्व के अवसर देकर महिलाओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ाना, तथा स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, महिला अधिकार जैसे विषयों पर लोगों को जागरूक बनाना है। कुल मिलाकर, यह संस्था महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सेवा और सद्भाव को बढ़ावा देने का कार्य करती है।

pop ronak

डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन श्रीमती बिंदु गुप्ता ने बताया कि उनका डिस्ट्रिक्ट 305 राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश में फैला है, जिसमें कुल 61 क्लब हैं और सभी क्लब समाज की सेवा हितार्थ कार्य करते हैं।

कॉन्फ्रेंस चेयरपर्सन डॉ. सविता सिंघल ने बताया कि उनका क्लब सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रशिक्षण वर्कशॉप, रक्तदान, नेत्रदान जागरूकता, स्कूल के बच्चों के लिए यूनिफॉर्म व शूज उपलब्ध कराना जैसे कई कार्य करता है। बीकानेर में रेलवे स्टेशन पर बेंचे और वाटरकूलर लगाना जैसे अनेक कार्य भी समाज के हितार्थ किए गए हैं। बीकानेर क्लब स्थानीय समाज की ज़रूरतों के अनुसार जन सेवा कार्यों को दिशा देता है।

कॉन्फ्रेंस सचिव श्रीमती द्रोपदी सुराणा ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साझा करते हुए बताया कि अपना घर आश्रम, रानी बाजार में एक हेल्थ एटीएम मशीन लगाई गई है। यह अपने आप में एक अनूठी मशीन है जिससे 130 से भी ज़्यादा टेस्ट होते हैं और तुरंत रिपोर्ट जेनरेट होती है। यह राजस्थान में स्थापित की गई अपनी तरह की पहली मशीन है।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *