Skip to content
January 11, 2026
  • विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ ने कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को बांटी 51 कंबल
  • प्रभारी मंत्री खींवसर ने परखी विकास कार्यों की रफ्तार, उद्यमियों और खिलाड़ियों से लिए महत्वपूर्ण सुझाव
  • मां बाप ने मिलकर बेटी की ह्त्या क्यों की ?
  • लायंस क्लब बीकानेर मल्टीविज़न ने जरूरतमंदों को ओढ़ाई राहत की कंबल
थार एक्सप्रेस

थार एक्सप्रेस

Thar Express News

Trending News

बीकानेर संभाग
विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ ने कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को बांटी 51 कंबल 01
4 minutes ago1 minute ago
02
बीकानेर संभाग
प्रभारी मंत्री खींवसर ने परखी विकास कार्यों की रफ्तार, उद्यमियों और खिलाड़ियों से लिए महत्वपूर्ण सुझाव

Category Collection

राजनीति356 News
  • Home
  • बीकानेर संभाग
  • राजस्थान
  • विविध
  • राजनीति
  • चुनावचुनाव
  • दुर्घटना Accident
  • विधानसभा चुनाव
  • देश व दुनिया
  • अध्यात्म व संस्कृति
  • समाज व साहित्य
  • खेल व मनोरंजन
  • विचार मंच
  • Contact Us
  • Home
  • बीकानेर संभाग
  • देशनोक में दो साध्वियों ने ली भागवती दीक्षा, कई मुमुक्षुओं ने समर्पित किए अनुज्ञा पत्र
  • बीकानेर संभाग

देशनोक में दो साध्वियों ने ली भागवती दीक्षा, कई मुमुक्षुओं ने समर्पित किए अनुज्ञा पत्र

admin_tharexpressnews6 months ago6 months ago01 mins
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 12 जुलाई। साधुमार्गी जैन संघ के आचार्य, उत्क्रांति प्रदाता, आगमज्ञाता आचार्य श्री रामलालजी और उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि के सान्निध्य में जैनाचार्य की जन्मभूमि और चातुर्मास स्थल देशनोक में शनिवार को दो मुमुक्षुओं ने भागवती दीक्षा ग्रहण की। प्रतापगढ़ की सुश्री अदिति चिप्पड़ अब नवदीक्षिता साध्वी रामजयाश्रीजी बन गई हैं, वहीं देशनोक निवासी (वर्तमान में दिल्ली निवासी) 43 वर्षीय श्रीमती जयश्री पत्नी नरेंद्र सुराणा ने दीक्षा लेकर साध्वी रामजीताश्रीजी के रूप में संयम मार्ग अपनाया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मुमुक्षु अदिति का वरघोड़ा
चातुर्मास कमेटी के अध्यक्ष और बेंगलुरु प्रवासी, देशनोक निवासी शांति लाल सांड ने बताया कि शुक्रवार को मुमुक्षु अदिति का वरघोड़ा (शोभायात्रा) जैन जवाहर मंडल देशनोक से रवाना होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए जैन जवाहर मंडल के प्रांगण पहुंचा। शोभायात्रा में शामिल श्रावक-श्राविकाएं आचार्य रामलालजी और उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि के साथ मुमुक्षु के जयकारे लगा रहे थे। जगह-जगह मुमुक्षु का अभिनंदन किया गया।

pop ronak

भविष्य में दीक्षा लेने वाले मुमुक्षु
सांड ने बताया कि शनिवार को ही श्रीरामपुरम्, बेंगलुरु की सुश्री सोनल भलघट, चालीसगांव, महाराष्ट्र के 24 वर्षीय सिद्धेश भुरट पुत्र नरेंद्र-अनिता भुरट, सेतरावा, जोधपुर की 24 वर्षीय सुश्री ममता गुलेच्छा पुत्री लाल चंद-संतोष देवी गुलेच्छा, और जलगांव, महाराष्ट्र की सुश्री सिद्ध बोहरा पुत्री श्री सचिन व अर्चना ने आचार्य भगवन रामलालजी महाराज और वाचनाचार्य उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि के समक्ष दीक्षा के लिए अनुज्ञा पत्र समर्पित किए। इन सभी की दीक्षाएं देशनोक में 29 सितंबर, 13 अक्टूबर और 3 नवंबर 2025 को होंगी।

देशनोक में तपस्याओं का ठाठ
साधुमार्गी जैन संघ के आचार्य, उत्क्रांति प्रदाता, आगमज्ञाता आचार्य श्री रामलालजी और उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि के सान्निध्य में अनेक श्रावक-श्राविकाएं तपस्याएं कर रहे हैं। अखिल भारतीय साधुमार्गी संघ के अहिंसा प्रचारक महेश नाहटा ने बताया कि पुलकित गुलगुलिया ने 33 उपवास और विजय कुमार सांड ने 18 उपवास की तपस्या शनिवार को पूर्ण की। शनिवार को ही 19 श्रावक-श्राविकाओं ने पांच-पांच दिन की तपस्याएं कीं, और सभी की आगे तपस्याओं को बढ़ाने की भावना है।

 

भीखाराम चान्दमल 15 अक्टूबर 2025
mmtc 2 oct 2025
  • bikaner eye hospital
  • ronak pop
Tagged: bikaner news jain latest news many Mumukshus people program public submitted their license letters Two Sadhvis took Bhagwati Diksha in Deshnok

Post navigation

Previous: बीकानेर में सवा लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण अनुष्ठान का भव्य शुभारंभ
Next: संबोधि महिला शिविर में महिलाओं ने लिया धर्म-अध्यात्म का ज्ञान, बच्चों का शिविर रविवार को

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ ने कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को बांटी 51 कंबल

admin_tharexpressnews4 minutes ago1 minute ago 0

प्रभारी मंत्री खींवसर ने परखी विकास कार्यों की रफ्तार, उद्यमियों और खिलाड़ियों से लिए महत्वपूर्ण सुझाव

admin_tharexpressnews16 minutes ago13 minutes ago 0

मां बाप ने मिलकर बेटी की ह्त्या क्यों की ?

admin_tharexpressnews1 hour ago1 hour ago 0

लायंस क्लब बीकानेर मल्टीविज़न ने जरूरतमंदों को ओढ़ाई राहत की कंबल

admin_tharexpressnews2 hours ago2 hours ago 0

Trending News

बीकानेर संभाग
विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ ने कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को बांटी 51 कंबल
बीकानेर संभाग
प्रभारी मंत्री खींवसर ने परखी विकास कार्यों की रफ्तार, उद्यमियों और खिलाड़ियों से लिए महत्वपूर्ण सुझाव
बीकानेर संभाग
मां बाप ने मिलकर बेटी की ह्त्या क्यों की ?
बीकानेर संभाग
लायंस क्लब बीकानेर मल्टीविज़न ने जरूरतमंदों को ओढ़ाई राहत की कंबल
बीकानेर संभाग
सादुल स्पोर्ट्स स्कूल के गोविंद जाट बने देश के ‘सर्वश्रेष्ठ हैंडबॉल खिलाड़ी’, राजस्थान ने जीते दो स्वर्ण

Recent Posts

  • विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ ने कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को बांटी 51 कंबल
  • प्रभारी मंत्री खींवसर ने परखी विकास कार्यों की रफ्तार, उद्यमियों और खिलाड़ियों से लिए महत्वपूर्ण सुझाव
  • मां बाप ने मिलकर बेटी की ह्त्या क्यों की ?
  • लायंस क्लब बीकानेर मल्टीविज़न ने जरूरतमंदों को ओढ़ाई राहत की कंबल
  • सादुल स्पोर्ट्स स्कूल के गोविंद जाट बने देश के ‘सर्वश्रेष्ठ हैंडबॉल खिलाड़ी’, राजस्थान ने जीते दो स्वर्ण

Archives

  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
Thar Express News - 2026. Powered By BlazeThemes.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact Us