राजस्थान में गैंगवार की आशंका के बीच 25 मोस्ट वांटेड अपराधियों की नई लिस्ट जारी

राजस्थान में गैंगवार की आशंका के बीच 25 मोस्ट वांटेड अपराधियों की नई लिस्ट जारी
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

जयपुर, 19 जुलाई। राजस्थान के अंडरवर्ल्ड में इन दिनों बड़ी हलचल मची हुई है। लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा के गैंग के अलग होने से गैंगवार का एक नया दौर शुरू होने की आशंका ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। इसी बीच, ADG क्राइम दिनेश एम.एन. ने एक बड़ा कदम उठाते हुए राज्य के 25 मोस्ट वांटेड अपराधियों की नई सूची जारी की है। इस लिस्ट में 12 नए नाम पहली बार शामिल किए गए हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

गंभीर अपराधों में वांछित अपराधी
इन अपराधियों पर हत्या, डकैती, फिरौती, जमीन कब्जा और संगठित अपराधों के गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस के इस कदम का मुख्य मकसद राजस्थान में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाना है, खासकर ऐसे समय में जब दो बड़े गैंग आमने-सामने आ चुके हैं।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

25 मोस्ट वांटेड बदमाशों की सूची यहां देखें

  1. रोहित गोदारा उर्फ रावताराम: हत्या, डकैती और लूट के 20 प्रकरणों में वांछित है। पुलिस मुख्यालय की ओर से 1 लाख रुपए और NIA की ओर से 5 लाख रुपए का इनाम घोषित है।
  2. महेंद्र उर्फ समीर मेघवाल: हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट और चोरी के 25 प्रकरणों में वांछित है। NIA की ओर से 5 लाख रुपये और पुलिस मुख्यालय की ओर से 2 लाख रुपए का इनाम घोषित है।
  3. वीरेंद्र सिंह चारण: हत्या, लूट और डकैती के 9 प्रकरणों में वांछित है। NIA की ओर से 5 लाख रुपए का इनाम घोषित है.
  4. सतविंद्र उर्फ गोल्डी बराड़: हत्या, लूट और डकैती के 7 प्रकरणों में वांछित है। NIA की ओर से 5 लाख रुपए और रेंज स्तर पर 50,000 रुपए का इनाम घोषित है।
  5. अनमोल बिश्नोई उर्फ भानू: हत्या का प्रयास, लूट और डकैती के 13 प्रकरणों में वांछित है। पुलिस मुख्यालय की ओर से 1 लाख रुपए का इनाम घोषित है।
  6. श्यामसुंदर उर्फ सांवरिया: हत्या का प्रयास और एनडीपीएस के 12 प्रकरणों में वांछित है। पुलिस मुख्यालय स्तर पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित है.
  7. सुनील पुत्र कालू मीणा: एनडीपीएस एक्ट के 7 प्रकरणों में वांछित है। पुलिस मुख्यालय की ओर से 1 लाख रुपए का इनाम घोषित है।
  8. अनिल पांडिया: हत्या, लूट और डकैती के 39 प्रकरणों में वांछित है। गुजरात पुलिस की ओर से 1 लाख रुपए और पुलिस अधीक्षक सीकर की ओर से 5,000 रुपए का इनाम घोषित है।
  9. महेश पुत्र छोटूराम हरिजन: हत्या के 2 प्रकरणों में वांछित है। रेंज स्तर पर 50,000 रुपए का इनाम है।
  10. अमरजीत बिश्नोई: हत्या, लूट और डकैती के 8 प्रकरणों में वांछित है। पुलिस मुख्यालय स्तर पर 50,000 रुपए का इनाम घोषित है।
  11. सुभाष मूंड उर्फ सुभाष बराल: हत्या, लूट और डकैती के 29 प्रकरणों में वांछित है। पुलिस मुख्यालय स्तर पर 50,000 रुपए का इनाम घोषित है।
  12. अजय सिंह उर्फ अज्जू बन्ना: हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट के 4 प्रकरणों में वांछित है। रेंज स्तर पर 50,000 रुपए का इनाम घोषित है।
  13. बजरंग मीणा: हत्या का प्रयास और एनडीपीएस के 13 प्रकरणों में वांछित है। रेंज स्तर पर 50,000 रुपए का इनाम घोषित है।
  14. कंवरा राम जाट: हत्या और हत्या का प्रयास के 9 प्रकरणों में वांछित है। रेंज स्तर पर 50,000 रुपए का इनाम घोषित है।
  15. जगदीश उर्फ जगला जाट: हत्या और हत्या का प्रयास के 20 प्रकरणों में वांछित है। रेंज स्तर पर 40,000 रुपए का इनाम घोषित है।
  16. राहुल स्वामी: लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य है। हत्या, लूट और डकैती के 16 प्रकरणों में वांछित है। रेंज स्तर पर 25,000 रुपए का इनाम घोषित है।
  17. महेन्द्र सारण: लूट और अपहरण के 2 प्रकरणों में वांछित है। रेंज स्तर पर 25,000 रुपए का इनाम घोषित है।
  18. विनोद कुमार: हत्या का प्रयास, लूट और डकैती के 3 प्रकरणों में वांछित है। रेंज स्तर पर 25,000 रुपए का इनाम घोषित है।
  19. अमित पंडित उर्फ जैक: हत्या का प्रयास, लूट और डकैती के 47 प्रकरणों में वांछित है। रेंज स्तर पर 25,000 रुपए का इनाम घोषित है।
  20. गुल्लू उर्फ गुलनवाज खां: लूट, डकैती और एनडीपीएस के 14 प्रकरणों में वांछित है। रेंज स्तर पर 25,000 रुपए का इनाम घोषित है।
  21. अजय सिंह: हत्या, लूट और डकैती के 13 प्रकरणों में वांछित है। रेंज स्तर पर 25,000 रुपए का इनाम घोषित है।
  22. बजरंग सिंह: हत्या का प्रयास, लूट और डकैती के 4 प्रकरणों में वांछित है। जिला स्तर पर 25,000 रुपए का इनाम घोषित है।
  23. रईस खां: हत्या का प्रयास और अन्य प्रॉपर्टी संबंधी 13 प्रकरणों में वांछित है। जिला स्तर पर 10,000 रुपए का इनाम घोषित है।
  24. इब्बर मेव: लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट के 16 प्रकरणों में वांछित है। जिला स्तर पर 5,000 रुपए का इनाम घोषित है।।
  25. मोखम सिंह: हत्या, हत्या का प्रयास, लूट और डकैती के 62 प्रकरणों में वांछित है। जिला स्तर पर 2,000 रुपए का इनाम घोषित है।

राजस्थान पुलिस की नई रणनीति
राजस्थान पुलिस अब इस बदलते अंडरवर्ल्ड ढांचे से निपटने के लिए आधुनिक तकनीक, साइबर इंटेलिजेंस और लोकल इनपुट्स का सहारा ले रही है। सूत्रों के अनुसार, इन मोस्ट वांटेड अपराधियों की संपत्ति जब्त करने, मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग और इंटरस्टेट नेटवर्क तोड़ने की तैयारी शुरू हो चुकी है। लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा के अलग होने ने राजस्थान के आपराधिक जगत में एक नई जंग की शुरुआत कर दी है। ऐसे में, पुलिस की ओर से जारी की गई टॉप-25 वांटेड की यह लिस्ट सिर्फ एक दस्तावेज नहीं, बल्कि एक बड़ा संदेश है कि अब राज्य में संगठित अपराध के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई होगी।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *