ज्योतिषाचार्य स्व. अशोक थानवी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 6 अगस्त को

ज्योतिषाचार्य स्व. अशोक थानवी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 6 अगस्त को
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

गुरु के प्रति श्रद्धा का अनूठा प्रतीक

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 4 अगस्त। बीकानेर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य स्व. अशोक थानवी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 6 अगस्त, बुधवार को श्रीरामसर टंकी के सामने वाली गली में स्थित खाटू श्याम मंदिर में की जाएगी। श्री बाबा रामदेव गौ सेवा समिति के अध्यक्ष भंवरलाल गहलोत ने पत्रकारों को यह जानकारी देते हुए बताया कि यह मूर्ति अपने गुरु के प्रति सच्ची श्रद्धा का प्रतीक बनेगी। गहलोत ने कहा कि स्व. अशोक थानवी ने ज्योतिष के क्षेत्र में अपनी विद्वत्ता से बीकानेर का गौरव बढ़ाया और अपने शिष्यों को भी उचित मार्गदर्शन प्रदान किया। उनके अनन्य शिष्य विक्की मोदी ने यह मूर्ति बनवाई है, जिसे खाटू श्याम मंदिर में स्थापित किया जाएगा।  मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का यह विशेष आयोजन पंडित नथमल पुरोहित द्वारा बुधवार सुबह 11:28 बजे से दोपहर 1:46 बजे तक संपन्न होगा। इससे पहले, 5 अगस्त, मंगलवार को श्रीरामसर क्षेत्र में एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

pop ronak

गहलोत ने बताया कि यह मूर्ति लगभग 2 फुट लंबी और डेढ़ फुट चौड़ी है, जिसे जयपुर में बनवाया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि खाटू श्याम मंदिर परिसर में श्री खाटू श्याम, श्री लक्ष्मीनाथ भगवान और महादेव का मंदिर एक साथ स्थित हैं, जो इसे एक विशेष धार्मिक स्थल बनाता है। एकादशी के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहाँ आकर बाबा श्याम को धोक लगाते हैं। इसके साथ ही, समिति द्वारा संचालित गौशाला में सैकड़ों निराश्रित गौवंश का पालन भी किया जा रहा है। प्रेसवार्ता को अरविंद थानवी, शशि सुराणा, पुजारी राजेश सेवग, श्रीराम सोलंकी, जगदीश गहलोत, ज्योतिप्रकाश रंगा और आनंद रंगा ने भी संबोधित किया। थार एक्सप्रेस परिवार गुरु के प्रति श्रद्धा के इस कार्य हेतु शिष्यों को बधाई देता है।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *