राज्यों में 55 जगहों पर छापेमारी , 44 दलाल गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में कैश बरामद

राज्यों में 55 जगहों पर छापेमारी 44 दलाल गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में कैश बरामद
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

नयी दिल्ली , 8 नवम्बर। केंद्रशासित प्रदेशों और 10 राज्यों में चल रहे मानव तस्करी नेटवर्क के खिलाफ एनआईए ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इस बारे में जानकारी दी।
एजेंसी ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और राज्य पुलिस बलों के साथ मिलकर बुधवार सुबह भारत के कई राज्यों में एक व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान मानव तस्करी के चार मामलों में 44 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl


एक साथ मारी रेड

एनआईए ने बताया कि मानव तस्करी को लेकर गुवाहाटी, चेन्नई, बैंगलोर, जयपुर में एनआईए शाखाओं में दर्ज चार मामलों को लेकर यह कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के तहत आतंकवाद विरोधी एजेंसी ने त्रिपुरा, असम, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तमिलनाडु,तेलंगाना, हरियाणा, राजस्थान, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर और पुडुचेरी में कुल 55 स्थानों पर एक साथ और रेड की।

pop ronak

भारतीय और विदेशी मुद्रा भी हुई बरामद
इस दौरान एनआईए ने मोबाइल फोन, सिम कार्ड और पेन ड्राइव जैसे डिजिटल उपकरण बरामद किए। इसके अलावा, आधार कार्ड और पैन कार्ड सहित बड़ी संख्या में पहचान-संबंधी दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। जांच एजेंसी ने बताया कि इन दस्तावेजों के जाली होने का संदेह है। इसके साथ ही 20 लाख रुपये मूल्य वाले भारतीय नोट और 4550 (3,78,819 रुपये) अमेरिकी डॉलर भी बरामद किए हैं।

44 लोगों की हुई गिरफ्तारी

इसके साथ ही छापेमारी के दौरान कुल 44 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। इनमें से 21 त्रिपुरा से, 10 कर्नाटक से, 5 असम से, 3 पश्चिम बंगाल से, 2 तमिलनाडु से और 1-1 पुडुचेरी, तेलंगाना और हरियाणा से गिरफ्तार किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, ये दलाल अवैध बांग्लादेशी और रोहिग्यांओं को देश के विभिन्न हिस्सों में भेजते थे।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *