कालीन निर्माता को करोड़ों का नुक्शान देने वाला ठग गिरफ्तार

कालीन निर्माता को करोड़ों का नुक्शान देने वाला ठग गिरफ्तार
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026


बीकानेर, 8 नवम्बर।
जामसर थाना इलाके के खारास्थित अरोड़ा टैक्सटाइल प्राइवेट लिमिटेड के मालिकों को विदेश माल भेजने का झूठा ऑर्डर तैयार कर नौ करोड़ रुपए से अधिक की चपत लगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को पानीपत से गिरफ्तार कर लिया है।
जामसर एसएचओ इन्द्र कुमार ने बताया कि पानीपत निवासी विभू सूद (43) पुत्र सुधीर सूद को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया । इस मामले में विभू सूद का सहयोगी रूपेश शुक्ला फरार है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

यूं की ठगी
कंपनी के मालिक बह्मप्रकाश उर्फ मनीष ने आरोपी वीभू सूद को 85 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन पर सेल्स डिवीजन में नियुक्ति दी। मार्च 2022 में आरोपी ने कहा कि बेल्जियम की एक बड़ी इंटरनेशनल कंपनी सुप्रीम एसेंट लिविंग नोएडा के रूपेश शुक्ला के मार्फत कालीन खरीदना चाहती है। तब आरोपी को तय रेट का प्रोफॉर्मा बनाकर दिया। उक्त प्रोफॉर्मा वापस प्राप्त हुए, तो उन पर किसी बेलारु ग्रुप कंपनी की मुहर व हस्ताक्षर थे। इस बारे में आरोपी से बात की, तो कहा कि यह बेल्जियम की सहयोगी कंपनी है। अपना सौदा सुप्रीम एसेंट लिविंग नोएडा के मालिक रूपेश शुक्ला के मार्फत हो रहा है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

टालमटोल, सैम्पल के बहाने ले गए लाखों का माल
परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने उसे करोड़ों के माल का ऑर्डर दे दिया। जब उनसे 30 प्रतिशत एडवांस दिलाने को कहा, तो बार-बार टालमटोल कर देते। आरोपी फैक्ट्री से सैम्पल दिखाने के बहाने लाखों रुपए का माल ले गए, वह भी वापस नहीं दिया। आरोपियों के दिए गए करोड़ों के आर्डर तैयार कराने के लिए दो फैक्ट्रियों को किराए पर लिया। सितंबर 22 तक करीब नौ करोड़ रुपए के माल का उत्पादन कर दिया। आरोपियों से पेमेंट का कहते, तो कहते कि बेल्जियम में कोरोनो फैला है, जिससे भुगतान अटका हुआ है। आरोपी कभी बेल्जियम के डायरेक्टर के आने का बहाना बनाते, तो कभी कुछ और। आरोपी विभू ने परिवादी के बेटे आयुष व भतीजे सार्थक का बेल्जियम भेजने के लिए वीजा बनाने के नाम पर दो लाख रुपए भी ले लिए। बाद में पता चला कि आरोपियों ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। किसी कंपनी ने माल नहीं बनवाया।

गुगल से फर्जी मेल-आईडी बनाकर ऑर्डर दिया

एसएचओ ने बताया कि पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी विभू ने फर्जी मेल आईडी बनाकर खारा की कंपनी को माल बनाने का ऑर्डर दिया। पुलिस पिछले ढाई महीने से आरोपी की तलाश में थी। अब उसे पानीपत से पकड़ कर बीकानेर लाई है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *