यूनिकेम एसपी टी-20 सीजन 6: राइजिंग रॉयल्स बनी चैंपियन

यूनिकेम एसपी टी-20 सीजन 6, राइजिंग रॉयल्स बनी चैंपियन
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

चेन्नई, 8 सितंबर। तेरापंथी पारिवारिक क्लब श्रृंगार परिवार द्वारा आयोजित यूनिकेम एसपी टी-20 सीजन 6 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को स्टेज क्रिकेट स्टेडियम, रेड हिल्स में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में राइजिंग रॉयल्स ने जेएमसी इंडियंस को तीन विकेट से हराकर चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया।
फाइनल मैच और खिलाड़ियों का प्रदर्शन
पहले बल्लेबाजी करते हुए जेएमसी इंडियंस ने 20 ओवर में 96 रन बनाए। जवाब में, राइजिंग रॉयल्स ने 19वें ओवर में तीन विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मैन ऑफ द मैच: श्रेयांश परमार, श्रेष्ठ गेंदबाज: आशीष परमार, श्रेष्ठ बल्लेबाज और मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर: सुयश सेठिया, विशेष प्रदर्शन: ललित मुशरर्फ रहे।
पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य प्रायोजक यूनिकेम सिस्टम के मैनेजिंग डायरेक्टर तनसुखलाल नाहर ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार राशि प्रदान की। इस दौरान टूर्नामेंट के प्रायोजक, टीम मालिकों और श्रृंगार परिवार के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

टूर्नामेंट का सफल आयोजन
टूर्नामेंट का संचालन मुख्य संयोजक संजय भंसाली ने किया। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता पिछले सात वर्षों से लगातार आयोजित हो रही है, जिसमें तेरापंथ समाज के 100 से अधिक खिलाड़ी भाग लेते हैं। इस साल 6 टीमों ने हिस्सा लिया। श्रृंगार परिवार के अध्यक्ष हरीश भंडारी ने स्वागत भाषण दिया, जबकि मंत्री कमल आच्छा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। टूर्नामेंट को सफल बनाने में कुशल बांठिया, नरेंद्र भंडारी और कमल आच्छा का विशेष सहयोग रहा।

adv change on 24 oct 2026