डेहरु माता मंदिर में कढ़ाई, महाआरती और भव्य सुंदरकांड संपन्न

डेहरु माता मंदिर में कढ़ाई, महाआरती और भव्य सुंदरकांड संपन्न
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 28 सितंबर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (MGSU) नाल रोड पर स्थित कुलदेवी डेहरु माता मंदिर में चल रहे शारदीय नवरात्रा के क्रम में आज महाआरती, सुंदरकांड और कढ़ाई का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें भक्तों का तांता लगा रहा।
भव्य आयोजन और महाआरती
मंदिर समिति के अध्यक्ष एडवोकेट पवन पुरोहित और समन्वयक भंवर पुरोहित ने बताया कि सुंदरकांड की समाप्ति के पश्चात महाआरती की गई। महाआरती में वरिष्ठ सदस्य कन्हैया लाल पुरोहित, रामरतन पुरोहित, अध्यक्ष एडवोकेट पवन पुरोहित, संयोजक जेठाराम पुरोहित सहित रामलाल ओझा, राजू ओझा, जगदीश ओझा, रमेश पुरोहित (बिल्लू जी), नारायण ओझा, गणेश मल जी ओझा, दुर्गा प्रसाद पुरोहित, भागीरथ कल्ला, सुशील व्यास और कई अन्य गणमान्य सदस्यों ने सान्निध्य प्रदान किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

संकल्प मानस सुंदरकांड का पाठ
प्रत्येक अंतिम रविवार को आयोजित होने वाले संकल्प मानस सुंदरकांड का पाठ आज आदर्श मानस समिति, भट्टरो का चौक के मानस प्रेमियों द्वारा किया गया। मानस पाठ के संयोजक नरेश पुरोहित ने बताया कि इसमें शिव सेवग, लाल बाबा, गोपाल मारू, गोपी पुरोहित, राजेंद्र खत्री, सीए महेंद्र चूरा और जयशंकर मारू सहित अनेक मानस पाठी सम्मिलित हुए। इसके साथ ही, भव्य कढ़ाई का भी आयोजन किया गया, जिसमें मास्टर पुरोहित, आर एस हर्ष, सतीश पुरोहित, सुनील पुरोहित, संजय स्वामी और कैलाश सारस्वत ने सक्रिय भागीदारी निभाई। मंदिर समिति के अध्यक्ष एडवोकेट पवन पुरोहित ने बताया कि अक्टूबर माह के अंतिम रविवार 26 अक्टूबर को भी सुबह 10 से 2 बजे तक कढ़ाई व संकल्प मानस सुंदर कांड का आयोजन जारी रहेगा।

pop ronak
खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *