अपनी ताकत को पहचान, आओ करें हम सब मतदान- डॉ. अर्पिता गुप्ता

अपनी ताकत को पहचान, आओ करें हम सब मतदान- डॉ. अर्पिता गुप्ता|
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 19 नवम्बर | विधानसभा चुनाव – 2023 के अंतर्गत पवन पुरी साउथ एक्स में एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया संस्थान द्वारा कार्यालय में महिलाओं को मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए “मतदान जागरूकता कार्यक्रम” आयोजित किया गया|

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

एंटी करप्शन स्टेट चेयरपर्सन डॉ. अर्पिता गुप्ता ने महिलाओं को समझाया मतदान केवल अधिकार नहीं अपितु हम सब की जिम्मेदारी है, मतदान दे योग्य उम्मीदवार को चयनित करें जिससे लोकतंत्र को और मजबूत बना सके| किसी भी प्रलोभन में नहीं फंसते हुए अपने वोट का प्रयोग विवेक के आधार पर पूर्ण निष्पक्षता एवं निष्ठा के साथ करें। जात-धर्म व क्षेत्र से ऊपर उठ कर अच्छे व्यक्ति को चुनें, जिससे स्थिर सरकार बने।
अतिथि नीति शर्मा ने कहा जागरूकता की इस मुहिम से प्रत्येक व्यक्ति को जुड़ना चाहिए और शत प्रतिशत मतदान का संकल्प लें | उपस्थित महिलाओं ने भी अपने विचार रखे और बताया कि वे किन मुद्दों को लेकर प्रत्याशी को वोट डालेंगे।सभी महिलाओं ने मतदान देने की प्रतिज्ञा ली |

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

इस अवसर पर सरोज बिनावरा, सलमा बानो,नीतू मोदी,शिखा चौधरी, गरिमा शर्मा, कांता खत्री,प्रवीण बानो, निर्मला, गायत्री चावला , ज्योति सोनी, पुष्पा सोनी,सुनीता खत्री, निशा यादव,रेखा पारीक इत्यादि उपस्थित रहे | कार्यक्रम को सफल बनाने में अंजू चावरिया व किरण चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही|

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *