तेरापंथ महिला मंडल का दिवाली स्नेह मिलान समारोह का आयोजन

तेरापंथ महिला मंडल का दिवाली स्नेह मिलान समारोह का आयोजन
quicjZaps 15 sept 2025

गंगाशहर , 19 नवम्बर। दीपावली स्नेह मिलन का आयोजन गंगाशहर तेरा पंथ महिला मंडल द्वारा आर्शीवाद भवन में आयोजित किया गया। अध्यक्ष संजू लालानी ने बताया- कैसे कर सकती हैं यु्वतियां मंडल को और रोशन विषय पर परिचर्चा के माध्यम से नवपीढी के विचारों को जाना गया। तीन सर्वश्रेष्ठ विचारों को व्यक्त करने के लिए अंजू ललवानी, पिंकी चोपड़ा ,सुनीता पुगलिया को पुरस्कृत किया गया । निर्णायक की भूमिका संरक्षिका शारदा डागा और निवर्तमान अध्यक्ष ममता रांका ने निभाई ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मंत्री -मीनाक्षी आंचलिया ने कहा कि मंडल की बहनों द्वारा लघु हास्य नाटिका,गेम्स, अंताक्षरी कन्या मंडल द्वारा एक्शन सॉन्ग और कन्या मंडल संयोजिका प्रिया संचेती और सहसंयोजिका मुदिता डाकलिया के द्वारा हास्य प्रश्नों की रोचक प्रस्तुति से सबको मनमोहित किया गया। लगभग 150 बहनों की उपस्थिति रही । कार्यक्रम का कुशल संचालन संतोष बोथरा और अनुपम सेठिया ने किया।

pop ronak
खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *