कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अश्क अली टांक का निधन, अस्पताल में चल रहा था इलाज, पार्टी में शोक की लहर

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अश्क अली टांक का निधन
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

जयपुर, 5 अक्टूबर । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद अश्क अली टांक का आज रविवार को 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया। बीमारी के चलते अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां उनका निधन हो गया। उनके निधन से पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है। अश्क अली टांक राजस्थान से राज्यसभा सांसद रह चुके थे और फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक के रूप में भी उन्होंने सेवा दी थी। लंबे समय से बीमार चल रहे टांक के निधन को कांग्रेस के नेताओं ने राजनीतिक जगत के लिए बड़ी क्षति बताया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के कद्दावर नेता अशोक गहलोत ने एक्स हैंडल पर ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा- ‘अश्क अली टांक का जाना कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।’ उन्होंने कहा कि टांक ने अपनी लंबी राजनीतिक यात्रा में कई मुकाम हासिल किए। वे एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष के साथ-साथ अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन भी रहे। गहलोत ने याद किया कि टांक ने युवाओं में संगठन को मजबूत करने के लिए पूरे प्रदेश में दौरे किए और पार्टी की हर जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया।

pop ronak
BC opening
खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *