बीकानेर में दूसरी बार लगेगा ग्रेन इंडस्ट्री एक्सपो

बीकानेर में दूसरी बार लगेगा ग्रेन इंडस्ट्री एक्सपो
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 6 अक्टूबर । बीकानेर के औद्योगिक परिदृश्य में नई संभावनाओं को तलाशने और फूड इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, शहर में दूसरी बार ‘ग्रेन इंडस्ट्री एक्सपो’ का आयोजन किया जा रहा है। एक्सपो के भूमि पूजन कार्यक्रम में वक्ताओं ने बीकानेर को “संभावनाओं का शहर” बताया।
बीकानेर फूड इंडस्ट्री का हब
भूमि पूजन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि औद्योगिक विकास के मामलों में बीकानेर संभावनाओं का शहर है और इसका भविष्य काफी उज्जवल है। उन्होंने कहा “बीकानेर फ़ूड इंडस्ट्री का हब होने के साथ-साथ यहाँ प्रस्तावित मेगा फ़ूड पार्क एवं गैस पाइपलाइन मंजूर होने से बड़ी-बड़ी कंपनियाँ भी बीकानेर की ओर अपना रुख करने लगी हैं।” बीकानेर दाल मिल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जयकिशन अग्रवाल ने बताया कि यह एक्सपो एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महानगरों में लगने वाले इस एक्सपो का बीकानेर में आयोजन होना यहाँ के औद्योगिक विकास का बड़ा उदाहरण है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

एक्सपो का विवरण
इवेंट डायरेक्टर बृजलाल भारद्वाज और पवन भारद्वाज ने बताया कि ग्रेन इंडस्ट्री एक्सपो 10 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में आयोजित किया जाएगा।
उद्घाटन व प्रदर्शनी
10 अक्टूबर को जनप्रतिनिधियों और शहर के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा किया जाएगा। मेले में सभी प्रकार की ग्रेन इंडस्ट्री से संबंधित नई टेक्नोलॉजी की मशीनें प्रदर्शित की जाएंगी। इनमें अनाज, दाल, तेल, चावल, मसाले, पोहा एवं मूंगफली दानों की प्रोसेसिंग मशीनें शामिल होंगी। इस अवसर पर बीकानेर दाल मिल्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजकुमार पचीसिया, सचिव अशोक गहलोत, राजस्थान रोलर फ्लोर मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद ग्रोवर, विजय कुमार थिरानी, अनन्तवीर जैन सहित कई गणमान्य उद्योगपति उपस्थित रहे।

pop ronak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *