करंट से घायल मजदूर की मौत थाने में मामला दर्ज

करंट से घायल मजदूर की मौत थाने में मामला दर्ज अक्टूबर में निर्माणाधीन मकान में काम करते मजदूर को लगा करंट, इलाज के दौरान मौत
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

अक्टूबर में निर्माणाधीन मकान में काम करते मजदूर को लगा करंट, इलाज के दौरान मौत
बीकानेर , 22 नवम्बर।
बीकानेर के वृंदावन एनक्लेव में बन रहे एक मकान में काम करते हुए मजदूर को करंट आ गया था, पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। भाई कोर्ट में इस्तगासा लगाया तो कोर्ट के निर्देश पर अब जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में एफआईआर दर्ज हुई है ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

घटना 12 अक्टूबर की है, जब जयपुर रोड पर स्थित वृंदावन एनक्लेव में अनिल कुमार का घर बन रहा था। इस दौरान वहां सर्वोदय बस्ती के नरसिंह सागर तालाब में रहने वाले शंकरलाल नायक का भाई काम कर रहा था। इसी दौरान भाई के करंट आ गया। उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शंकर लाल की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। इस पर अदालत में इस्तगासा लगाया गया। जिस पर अब मामला भादंसं की धारा 304 ए के तहत दर्ज किया गया है। अब पुलिस जांच का विषय है कि घर बनाते वक्त मजदूरों के लिए जो नियम लागू होते हैं, वो किए गए थे या नहीं।

pop ronak

नहीं हो रहा नियमों का पालन

नगर विकास न्यास और नगर निगम मकान बनाने की अनुमति के साथ ही मजदूरों की सुरक्षा के लिए काफी दिशा निर्देश देते हैं लेकिन इनकी पालना नहीं होती। यहां तक कि श्रम विभाग भी मजदूरों की सुरक्षा के लिए काम करता है। कुछ शुल्क भी वहां जमा कराना होता है ताकि हादसा होने पर मजदूर के परिवार को आर्थिक सहायता मिल सके। इन नियमों का पालन नहीं हो रहा।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *