जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक- स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने पर जोर

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 24 अक्टूबर ।। जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक शुक्रवार (24 अक्टूबर) को जिला कलेक्टर सभागार में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी  सोहनलाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।  सोहनलाल ने स्वास्थ्य सेवाओं और योजनाओं को और अधिक सुदृढ़ करते हुए अंतिम छोर तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के निर्देश दिए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

टीबी और आयुष्मान योजना की समीक्षा: जिला टीबी अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर मोदी द्वारा टीबी निदान से संबंधित ट्रू नाट मशीन बढ़ाने की मांग पर श्री सोहनलाल ने जल्द ही प्रबंधन का आश्वासन दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना की पुख्ता रिपोर्ट तैयार कर तुलनात्मक समीक्षा करने के निर्देश भी दिए।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

कार्यक्रमों की समीक्षा: बैठक में जननी सुरक्षा योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना, आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ मिशन, मिशन कर्मयोगी, आईपीएचएस पोर्टल, यू विन, मौसमी बीमारियां और असंक्रामक रोग नियंत्रण कार्यक्रम सहित सभी कार्यक्रमों की ब्लॉकवार विस्तृत समीक्षा की गई और शत प्रतिशत उपलब्धि के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों की उपस्थिति: सीएमएचओ डॉ. पुखराज साध ने विस्तृत प्रगति रिपोर्ट सदन के समक्ष रखी। बैठक में डिप्टी सीएमएचओ डॉ. योगेंद्र तनेजा, डॉ. लोकेश गुप्ता, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश गुप्ता सहित समस्त ब्लॉक सीएमओ, बीपीओ और जिला स्तरीय कार्यक्रम अधिकारी मौजूद रहे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *