हज़रत सैय्यद कमाल शाह बालक शाह पीर बाबा का सालाना उर्स संपन्न

हज़रत सैय्यद कमाल शाह बालक शाह पीर बाबा का सालाना उर्स संपन्न
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025
  • कुल की रस्म अदा कर मुल्क में अमन-चैन की दुआ मांगी गई

बीकानेर , 9 नवम्बर । मदार चौक, मोहल्ला चूनगरान में स्थित हज़रत सैय्यद कमाल शाह (रह) बालक शाह पीर बाबा का सालाना उर्स मुबारक कुल की रस्म के साथ संपन्न हो गया। दरगाह इंतजामिया मिलाद पार्टी के सदर हाजी अहमद हसन क़ादरी ने बताया कि उर्स के समापन पर दरगाह इन्तजामिया कमेटी की ओर से देग चढ़ाई गई और पूरे कार्यक्रम के दौरान धार्मिक अनुष्ठान किए गए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

समापन समारोह में मस्जिद के कारी सैयद शोयब हुसैन चिश्ती ने विशेष रूप से मुल्क में अमन चैन और खुशहाली की दुआ की। हाफिज शफीकुररहमान ने कुरआन का पाठ किया, जबकि दरगाह इन्तजामिया कमेटी मिलाद पार्टी के अली मोहम्मद चिश्ती और उनके साथियों ने मिलाद पढ़ी। इस धार्मिक और आध्यात्मिक अवसर पर उपस्थित जायरीन पर पवित्र गुलाब जल छिड़का गया और सभी में शिरनी (प्रसाद) बांटी गई।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

 

sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *