अलवर में क्रूरता की हद- कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से काटकर माता-पिता की हत्या की

खूनी रंजिश में बदला आपसी झगड़ा, पति ने मफलर से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025
  • वारदात के बाद आरोपी ‘ओमप्रकाश’ फरार

अलवर, 9 नवंबर। राजस्थान के अलवर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोपी ने जानवरों की तरह कुल्हाड़ी से तब तक ताबड़तोड़ हमला करता रहा, जब तक उनकी मौत नहीं हो गई। बड़ौदामेव पुलिस थाना क्षेत्र के हादरहेड़ा गाँव में एक कलयुगी बेटे ने अपने बुजुर्ग माता-पिता हरिराम जाटव (70) और शांति देवी (65) की कुल्हाड़ी से क्रूरतापूर्वक हत्या कर दी। शनिवार रात करीब 12 बजे आरोपी बेटे ओमप्रकाश (26) ने शराब के नशे में यह जघन्य वारदात को अंजाम दिया और उसके बाद मौके से फरार हो गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

रविवार सुबह सूचना मिलने पर डीएसपी कैलाश जिंदल और एसएचओ विजयपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे, जहाँ दोनों मृतकों के शव खून से लथपथ पड़े थे। आरोपी के बड़े भाई मोहरपाल ने पुलिस को बताया कि ओमप्रकाश शराब पीने का आदी था और अक्सर नशे में धुत होकर माता-पिता से झगड़ा करता और मारपीट करता था। शनिवार रात भी विवाद इतना बढ़ा कि ओमप्रकाश कुल्हाड़ी ले आया और ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर और सीने में गंभीर चोट लगने और अत्यधिक खून बह जाने के कारण दोनों की मौत हो गई। मोहरपाल ने अपने ही छोटे भाई के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और उसे जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा किया है।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

 

sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *