बीकानेर जिला उद्योग संघ परिसर में मतदाता सूची पुनरीक्षण का विशेष शिविर शुरू

बीकानेर जिला उद्योग संघ परिसर में मतदाता सूची पुनरीक्षण का विशेष शिविर शुरू
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

गणना प्रपत्रों को डिजिटाइज्ड करने पर जोर

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 14 नवंबर। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत गणना प्रपत्रों को डिजिटाइज्ड करने के लिए रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित जिला उद्योग संघ परिसर में गुरुवार को एक विशेष शिविर शुरू हुआ।
तकनीकी टीम कर रही ऑनलाइन कार्य
जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा नियुक्त तकनीकी टीम ने शिविर में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के संचालकों, कार्मिकों और उनके परिजनों के गणना प्रपत्र ऑनलाइन करने का कार्य किया। जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया ने बताया कि यह शिविर 14 और 15 नवंबर को भी प्रातः 10 बजे से साँय 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी औद्योगिक इकाईयों के प्रतिनिधियों से अधिक से अधिक मतदाताओं के गणना प्रपत्र डिजिटलाइज्ड करवाने की अपील की है।

pop ronak

अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में भी लगेंगे शिविर
पचीसिया ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में आगामी दिनों में यह शिविर अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में भी लगाए जाएंगे। इस अवसर पर गोपाल जोशी, लूणकरण सेठिया, शिवरतन पुरोहित, राजकुमार पचीसिया, अशोक गहलोत, गुरदीप शर्मा, दिलीप रंगा, राजाराम सारड़ा, नरेंद्र खत्री सहित अनेक उद्यमी और व्यापारी शामिल हुए।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *