अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर संगोष्ठी व नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित

अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर संगोष्ठी व नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित
quicjZaps 15 sept 2025

समाज की अमूल्य धरोहर हैं वरिष्ठ नागरिक

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 02 अक्टूबर । भारतीय प्रौढ़ शिक्षा संघ (नई दिल्ली) राजस्थान ब्रांच के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर ‘वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और सहयोग’ विषयक संगोष्ठी एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली वरिष्ठ विभूतियों का नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।

pop ronak

मोहता कुआं स्थित कृपाल भैरवनाथ परिसर में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार एवं कवि-कथाकार राजेंद्र जोशी ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिक्षाविद ओमप्रकाश सारस्वत तथा विशिष्ट अतिथि साहित्यकार राजाराम स्वर्णकार उपस्थित रहे।

विभिन्न क्षेत्रों की चार वरिष्ठ विभूतियों का हुआ सम्मान
समारोह के दौरान अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय एवं अनुकरणीय योगदान देने वाले वरिष्ठ नागरिकों को अतिथियों द्वारा शॉल, श्रीफल, स्मृति चिह्न एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

शिक्षा क्षेत्र: शिक्षाविद भगवान दास पड़िहार, संगीत क्षेत्र: एन.डी. रंगा, सामाजिक क्षेत्र: खूमराज पंवार ,साहित्य क्षेत्र: अशफ़ाक कादरी

अनुभव और ज्ञान की अमूल्य पूंजी हैं वरिष्ठ नागरिक
अध्यक्षीय उद्बोधन में राजेंद्र जोशी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की जीवित स्मृति और अनुभव की अमूल्य पूंजी हैं। उम्र बढ़ना सक्रियता का अंत नहीं है; वरिष्ठ जन आज भी समाज निर्माण में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

मुख्य अतिथि ओमप्रकाश सारस्वत ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षा, सहयोग और सम्मानजनक जीवन देना केवल सरकारी तंत्र का नहीं, बल्कि परिवार और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। विशिष्ट अतिथि राजाराम स्वर्णकार ने भी वरिष्ठ नागरिकों की सक्रियता को युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

सत्कार के जवाब में सम्मानित विभूतियों भगवान दास पड़िहार, एन.डी. रंगा, खूमराज पंवार एवं अशफ़ाक कादरी ने आभार व्यक्त करते हुए अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का सफल संचालन तेजसिंह पंवार ने किया।